{"_id":"5ff206cf8ebc3e4105382ca6","slug":"after-the-accident-the-driver-was-put-in-his-car-the-noise-of-kidnapping-bareilly-news-bly432424697","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर को अपनी कार में डाल ले गए, अपहरण का मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर को अपनी कार में डाल ले गए, अपहरण का मचा शोर
विज्ञापन
पीड़ित रिजवान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गांव में ले जाकर पीटा, भोजीपुरा पुलिस ने पीड़ित को छुड़ाकर आरोपी भी पकड़े
विज्ञापन
पीलीभीत का निवासी है पीड़ित ड्राइवर, इज्जतनगर पुलिस करेगी कार्रवाई
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद एक कार में बैठे लोग दूसरी कार के ड्राइवर को अपनी कार में डाल ले गए और अपने गांव में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी। शहर में अपहरण के शोर के बाद वायरलेस से प्रसारित मेसेज के बाद भोजीपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को छुड़ाकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। देर रात इन्हें इज्जतनगर थाने भेजा गया। वहां इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।
पीलीभीत शहर निवासी रिजवान आलम अपनी ईको कार से दो अन्य लोगों के साथ शहर आया था। उसकी कार में एक-दो मुसाफिर भी बैठ गए। रविवार शाम वह सौ फुटा रोड होकर कार ले जा रहा था। तभी पीछे से आई आल्टो कार में उसकी कार की साइड लग गई। इसके बाद आल्टो कार में बैठे लोग गालीगलौज करते हुए उसकी कार का पीछा करने लगे। रिजवान इनसे बचते हुए कार मिनी बाईपास की ओर ले गया। वहां आल्टो कार सवार तीन लोगों ने ओवरटेक करके रिजवान की कार रोक ली। इन लोगों ने कार से निकलकर रिजवान की पिटाई शुरू की तो रिजवान की कार में बैठे लोग भाग निकले। गुस्से में यह लोग आल्टो कार में डालकर रिजवान को साथ ले गए।
विज्ञापन
रिजवान के साथियों ने यूपी 112 पर अपहरण की सूचना दी। थोड़ी ही देर में सिटी कंट्रोल रूम से मेसेज पूरे जिले में पास हो गया। कार नंबर भी बताया गया। इसके आधार पर कई जगह चेकिंग शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद भोजीपुरा इंस्पेक्टर मनोज त्यागी की टीम ने अपने क्षेत्र के अभयपुर गांव में दबिश दी। यहां तीन लोग सड़क पर रिजवान की पिटाई करते मिले। इन्हें पकड़कर पुलिस भोजीपुरा थाने ले गई। यहां पता लगा कि हमलावरों में अभयपुर निवासी इमरान व आसिफ के साथ ही पड़ोसी गांव रम्पुरा निवासी शाकिर थे। एक्सीडेंट से नाराज होकर यह सबक सिखाने को रिजवान को कार में डाल लाए थे। जांच में साफ हो गया कि अपहरण का मामला नहीं है। सूचना पर पुलिस ने रिजवान की ईको कार भी कब्जे में ले ली। देर रात तीनों आरोपियों को इज्जतनगर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण का मामला नहीं था। एक्सीडेंट में बहस के बाद एक कार में बैठे लोग दूसरी कार के ड्राइवर को पकड़कर अपने गांव ले गए और पीटने लगे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित से बातचीत के बाद इसका तरीका तय करेेंगे। - केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
पीलीभीत का निवासी है पीड़ित ड्राइवर, इज्जतनगर पुलिस करेगी कार्रवाई बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट के बाद एक कार में बैठे लोग दूसरी कार के ड्राइवर को अपनी कार में डाल ले गए और अपने गांव में ले जाकर जमकर पिटाई कर दी। शहर में अपहरण के शोर के बाद वायरलेस से प्रसारित मेसेज के बाद भोजीपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को छुड़ाकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। देर रात इन्हें इज्जतनगर थाने भेजा गया। वहां इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी।