{"_id":"687969b41d8666edfa06e434","slug":"after-taking-clarification-from-the-teachers-beo-sent-the-report-to-bsa-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1989-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर बीईओ ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर बीईओ ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
मीरगंज। प्राथमिक विद्यालय सरायखाम और पैगानगरी में विद्यार्थियों से झाड़ू लगवाने, कूड़ा डलवाने और बर्तन धुलवाने के मामले में बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर रबीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) को रिपोर्ट भेज दी है।
15 जुलाई को अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया। खबर छपते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश प्रताप ने बताया कि इस मामले में सरायखाम और पैगानगरी के प्राथमिक विद्यालयों के संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। शिक्षकों ने अपना स्पष्टीकरण दे दिया है, जिसे संलग्न कर कार्रवाई के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश प्रताप ने बताया कि विद्यार्थियों से झाड़ू लगवाना, बर्तन साफ कराने जैसे कार्य नियम विरुद्ध है। संवाद