फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After seeing the blank ballot paper in the garbage cart at five o'clock in the evening, the Spaniards started the ruckus.

शाम पांच बजे कूड़ा गाड़ी में ब्लैंक बैलेट पेपर देखने के बाद सपाइयों ने शुरू किया था हंगामा

Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:58 AM IST
विज्ञापन
After seeing the blank ballot paper in the garbage cart at five o'clock in the evening, the Spaniards started the ruckus.
मतगणना केंद्र के बाहर मौजूद प्रत्याशी और पदाधिकारी।
बरेली। शाम करीब पांच बजे कूड़े की गाड़ी में ब्लैंक बैलेट पेपर मिलने की सूचना पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की तो लखनऊ सपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के पास फोन आने शुरू हो गए। लखनऊ कार्यालय ने पूरी जानकारी ली और फोटो मंगाए। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के मुताबिक, वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के बाहर बैठे थे। मतदान के बाद से ही सपा कार्यकर्ता बाहर टेंट लगाकर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं। इसी दौरान करीब पांच बजे मंडी गेट पर बहेड़ी नगर पालिका की एक कूड़ा गाड़ी पहुंची। कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के अंदर बक्से देखकर उसे रुकवाया। बक्सों को खुलवाया गया तो उनमें ब्लैंक बैलेट पेपर रखे हुए थे। अधिकारी भी साथ में थे। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। बैलेट पेपर के साथ बैलेट मोहर भी मौजूद थी। चालक से पूछा तो उसने बताया कि उसे यह बक्से यहां लाकर छोड़ने के लिए कहा गया है। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने यह मामला सोशल मीडिया पर साझा किया तो लखनऊ तक हंगामा मच गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लखनऊ पार्टी कार्यालय से फोन आया तो उन्हें पूरी जानकारी दी। मौके का वीडियो और फोटो उन्हें उपलब्ध कराए। कार्यालय के निर्देश पर ही सपा कार्यकर्ता यहां डटे हुए हैं और मतगणना होने तक यहीं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सपा नेताओं की बात
भाजपा धनबल, प्रशासन का इस्तेमाल कर खेल करने में जुटी है। यह गनीमत है कि सपा कार्यकर्ता लगातार ईवीएम की निगरानी में डटे हैं और उन्हाेंने यह खेल पकड़ लिया। अब जिले के अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। खिलाफ मतदान होने से भाजपा यह जान चुकी है कि वह चुनाव में हार रही है, इसलिए जीतने के लिए इस तरह हथकंडे अपना रही है। पूरा मामला लखनऊ में शीर्ष नेतृत्व के संज्ञान में तत्काल लाया गया है। प्रशासन ने इस पूरे प्रकरण में अपनी गलती मानी है। - शिवचरन कश्यप, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सिर्फ मतगणना स्थल नहीं है, बल्कि यहां ईवीएम में युवाओं, किसानों, बेरोजगारों के सपने बंद है। उन्हें कुचलने का भाजपा ने प्रशासन के साथ मिलकर प्रयास किया है। हमें शुरू से ही अंदेशा था कि यह ऐसा कुछ जरूर करेंगे, इसीलिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी मतदान के बाद से स्ट्रांग रूम के बाहर लगा दी गई थी। हमें गड़बड़ी की आशंका थी, इसीलिए हमारे प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से पहले ही मुलाकात कर अंदेशा जताया था। मंगलवार को ऐसा करने का ही प्रयास किया गया। - शमीम खां सुल्तानी, महानगर अध्यक्ष, सपा

भाजपा जिलाध्यक्ष की बात
यह पूरा हंगामा सपा की बौखलाहट का परिणाम है। सारे एग्जिट पोल भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। इससे सपाई बौखलाए हुए हैं। कोई अधिकारी कुछ भी अनुचित काम करके अपनी नौकरी क्यों फंसाएगा। सामान्य सी सोचने वाली बात है कि कोई ऐसा कुछ करेगा भी तो क्या दिन में करेगा। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है और यह सोमवार को एग्जिट पोल से भी साफ हो गया है। अब सपा को कुछ न कुछ बखेड़ा करना है तो यह किया गया। - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed