फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After seeing her off from Mau, he dropped her at the junction; the husband took the child with him.

Bareilly News: मऊ से विदा कराकर लाने के बाद जंक्शन पर छोड़ा, बच्चे को साथ ले गया पति

Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
After seeing her off from Mau, he dropped her at the junction; the husband took the child with him.
नवाबगंज (बरेली)। मऊ से विदा कराकर लाने के बाद पत्नी को बरेली जंक्शन पर छोड़कर युवक चार माह के बेटे को लेकर चला गया। महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है। बेटे को बेचने की आशंका जताई।
विज्ञापन

जनपद मऊ के थाना सराय लखनवी क्षेत्र के गांव सलाहाबाद निवासी फातिमा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक युवक ने अपना नाम रहमान बताकर उससे दोस्ती की थी। उसने खुद को नवाबगंज क्षेत्र के सरदार नगर गांव का रहने वाला बताया। करीब दो साल पहले उसने शादी कर ली।
विज्ञापन

सरदार नगर आने पर पता चला कि उसका पति हिंदू है। उसका असली नाम भी रहमान नहीं है। उसने पहचान व धर्म बदलकर उससे शादी की है। विरोध करने पर उसे पीटा गया।
शादी के बाद काफी समय तक वह गांव में ही रही। इसी बीच गर्भवती भी हो गई। पांच महीने पहले मायके चली गई। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। जो अब चार माह का हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल को पति उसके मायके पहुंचा। वहां से उसे नवाबगंज लेकर आ रहा था। बरेली जंक्शन पहुंचने पर उसे छोड़कर बेटे को लेकर घर चला गया। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटा तो वह खुद ही ससुराल चली गई। वहां उसे शरण नहीं दी गई।

महिला ने आशंका जताई कि पति उसके बेटे को बेच सकता है। उसने कहा कि तहरीर देने के बाद भी नवाबगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं, इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी इस समय घर पर नहीं है। जांच की जा रही है। घटनास्थल हमारे थाने की सीमा में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed