फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After recovery from Sadhna, the amount will be distributed among three farmers

Bareilly News: साधना से वसूली के बाद तीन किसानों में बांटी जाएगी रकम

Sat, 31 Aug 2024 07:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
After recovery from Sadhna, the amount will be distributed among three farmers
सर्वे के दौरान छूट गया था तीन किसानों का अंश, अब एनएचएआई को भेजा जा रहा पत्र
विज्ञापन

पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण के बाद लखनऊ की साधना सिंह के खाते में पहुंची ज्यादा धनराशि अब वसूली जाएगी। 24 लाख रुपये वसूलने के बाद रकम को तीन किसानों में बांटा जाएगा।
हाईवे की जद में आई जमीन के बदले किसानों को मुआवजा देने के लिए तहसील स्तर पर लेखपालों ने सर्वे किया था। इसमें जिन किसानों की कृषि भूमि आ रही थी, उसकी रिपोर्ट एनएचएआई को भेजी गई थी। इस दौरान सर्वे में लगे लेखपालों की ओर से की गईं कई गलतियां सामने आईं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ की साधना सिंह का सामने आया। उनको 24 लाख रुपये अधिक मुआवजा दे दिया गया। कहा गया कि अंश अधिक दर्ज होने से ऐसा हुआ। ऐसे में वास्तविक हिस्सेदारों को लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस मामले में अब सिटी मजिस्ट्रेट ने वसूली के लिए साधना सिंह को नोटिस भेजा है। उनसे 24 लाख रुपये वसूलने के बाद हुसैननगर गांव के जहीरुद्दीन को 13 लाख, जलील अहमद को तीन लाख और खेमकरन लाल को सात लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए तीनों के नाम एनएचएआई को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम के साथ एसडीएम करेंगे वसूली
सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जिन 11 अन्य लोगों को वसूली का नोटिस जारी किया गया है, उन पर शिकंजा कसने लगा है। नोटिस जारी होने के बाद भी लोग धनराशि को वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से एसडीएम को पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस टीम के साथ उनके घर जाकर धनराशि की वसूली करें। आनाकानी करने पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

इन लोगों के भेजे गए हैं नोटिस

सदर तहसील के विलई पसियापुर निवासी मोहम्मद राशिद को 61,217 रुपये, सादिक को 61,217, इश्त्याक को 8,502, इस्तिखार को 6802, जुल्फिकार को 8,502, शहाना बेगम को 6,802, नंदराम और निर्मल किशोर को 25,229, रामकिशोर और रामप्रसाद को 20,183 रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसमें से एक ने राशि जमा कर दी है। अब भी 10 लोग बाकी हैं।

साधना सिंह से 24 लाख रुपये की वसूली करने के बाद उसे तीन लोगों में बांटा जाएगा। इसके लिए एनएचएआई को पत्र भेजा गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सर्वे के दौरान तीन लोगों का अंश छूट गया था। - विजयवर्धन तोमर, जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed