फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   after meeting parents girl in Swami Chinmayanand case said whatever she said in viral video is true

माता-पिता से मिलकर छात्रा बोली-वायरल वीडियो में कही बात सच, आज मौन तोड़ेंगे चिन्मयानंद

Sun, 01 Sep 2019 11:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
after meeting parents girl in Swami Chinmayanand case said whatever she said in viral video is true
पूर्व केंद्रीय गृहराज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा को उसकी इच्छा के अनुरूप पुलिस ने उसके माता-पिता को दिल्ली ले जाकर मिलवा दिया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा ने पहले अपनी मां और फिर पिता से बात की। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में छात्रा का बयान होना है।

विज्ञापन

 
वहीं आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद भी सोमवार को अपना मौन व्रत तोड़ेंगे। इस मामले में पुलिस अब भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छात्रा के कोर्ट में होने वाले बयान पर निर्णय का इंतजार कर रही है। अब देखना है कि सोमवार को पहले छात्रा के बयान होंगे या स्वामी का मौन टूटेगा। 
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने फोन पर बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते पहले छात्रा से मिलने के लिए उसकी मां को भेजा गया। बंद कमरे में मां से बात हुई। छात्रा मां को देखकर फफककर रो पड़ी। उसने मां को बताया कि वीडियो में वह जो कह रही है, वही सच है और वह कोर्ट में बयान देगी। पिता ने बताया कि इसके बाद वह बेटी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे भी बेटी ने वही बातें दोहराईं जो अपनी मां से कहीं। उधर, इस प्रकरण को रंगदारी मामले से जोड़कर देख रही पुलिस अब भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ चुकी है। यही वजह रही कि पुलिस ने छात्रा के मिलने पर पूछे गए सवालों का जवाब बड़े ही गोलमोल तरीके से दिए। 

मालूम हो कि स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल करने के बाद से छात्रा लापता हो गई थी जिसे बाद में पुलिस ने राजस्थान से दोस्त के साथ ढूंढ लिया था। पुलिस ने मामले में अब तक की विवेचना को भी उजागर नहीं किया, क्योंकि उसे मालूम है कि अब सब कुछ छात्रा के कोर्ट में होने वाले बयान पर ही निर्भर है।


वहीं स्वामी चिन्मयानंद भी सवालों के जवाब से बचने के लिए मौन व्रत पर हैं। शायद उन्हें भी छात्रा के बयान का इंतजार है और इसी वजह से उन्होंने सोमवार को व्रत तोड़ने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed