फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After leopard in Dhantia, two bears seen in Kapurpur village, panic

Bareilly News: धंतिया में तेंदुए के बाद गांव कपूरपुर में दिखे दो भालू, दहशत

Wed, 19 Feb 2025 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
After leopard in Dhantia, two bears seen in Kapurpur village, panic
मीरगंज। धंतिया में तेंदुए की दहशत के बाद अब गांव कपूरपुर में दो भालू देखे जाने का दावा किया गया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे और जंगल में काॅम्बिंग की, लेकिन कहीं कोई वन्यजीव नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ही रामगंगा खादर के कपूरपुर गांव के ग्रामीण अंकित, विनोद और रतनपाल ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे वे अपने खेतों की रखवाली करने गए तो उनकी मटर की फसल में दो भालू थे, जिसको देखकर वे शोर मचाते हुए वापस गांव भाग खड़े हुए। आवाज सुनकर गांव के और लोग भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। रात होने की वजह से जंगल में ग्रामीण नहीं गए। सूचना पर मंगलवार की सुबह वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार, डिप्टी रेंजर मुकेश कुमार, वन दरोगा छत्रपाल, फराज पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की तो ग्रामीणों ने रात में देखे गए भालू के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने ग्रामीणों के साथ मौके पर गए। वहां टीम को कोई पगचिह्न नहीं मिले। वन टीम ने कहा कि कोई भी ग्रामीण खेतों और जंगल में अकेले न जाए। अगर जाना है तो डंडों के साथ समूह में जाए। कहीं कोई वन्य जीव दिखता है तो सूचना दें ताकि उसे पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ दिन पहले वन्यजीव ने 20 ग्रामीणों को किया था घायल

10 फरवरी को धन्तिया, अजमतगंज, सिमरिया समेत आदि गांवों में किसी जंगली जानवर ने 20 से अधिक लोगों को घायल कर दिया था। दो दिन से धंतिया के जंगल में तेंदुआ होने की सूचना मिल रही थी, लेकिन वन टीम को वहां कोई पगचिह्न नहीं मिले। हालांकि गांव में अब भी तेंदुए की दहशत व्याप्त है। अब कपूरपुर में भालू की सूचना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

पिछले वर्ष भी वन टीम ने लगाया था पिंजड़ा
पिछले वर्ष भी इन गांवों में तेंदुए ने चहलकदमी की थी। वन विभाग ने वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका था।
--
वन विभाग की टीम ने बढ़ाई निगरानी
रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा दिया गया है कि सभी सावधानी से रहें। अगर वन्य जीव दिखाई देता है तो उसकी सूचना वन विभाग को दें। खोजबीन करने पर भालू के पगचिह्न नहीं मिले हैं। जंगली सूअर भी काफी तादाद में हैं। हो सकता है ग्रामीणों ने जंगली सूअर को देखा हो। फिर भी वन टीम निगाह बना रखी है। जैसे ही वन्यजीव दिखाई देगा। उसे पकड़कर दूर छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed