फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After killing the girl of Bareilly in Badaun, the dead body was buried on the banks of the river.

बरेली की युवती की बदायूं में हत्या कर शव नदी किनारे दबाया

Wed, 06 Oct 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
After killing the girl of Bareilly in Badaun, the dead body was buried on the banks of the river.
कंकाल निकालते लोग।

पुलिस ने बरामद किया कंकाल, तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

16 जुलाई से लापता थी युवती, बारादरी में दर्ज थी गुमशुदगी

बरेली। नौकरी के लिए रुद्रपुर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती की बदायूं में हत्या कर शव नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। हत्या युवती के प्रेमी ने अपने दोस्त और उसके परिवार वालों के साथ मिलकर की। प्रेमी युवती की शादी अपने दोस्त के विधुर बेटे से कराना चाहता था। युवती के मना करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बारादरी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए नदी किनारे से युवती का कंकाल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जोगीनवादा के रहने वाले चंद्रपाल सिंह की 21 वर्षीय पुत्री प्रिया 16 जुलाई को घर से रुद्रपुर में नौकरी करने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह रुद्रपुर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने बारादरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि बदायूं में बिनावर थानाक्षेत्र के गांव पुठी सराय के रहने वाले राजवीर से युवती की बातचीत होती थी। राजवीर का मोबाइल भी उसी दिन से बंद था। इसके बाद पुलिस राजवीर की तलाश में जुट गई। पुलिस ने चार अक्तूबर को राजवीर, उसके दोस्त सतेंद्र और सतेंद्र के नौकर गोवर्धन निवासी सिरौली को पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने सच उगल दिया।
विज्ञापन

राजवीर ने बताया कि वह सुभाषनगर में चौरासी घंटा मंदिर के पास एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वहीं उसकी जान पहचान प्रिया से हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। 16 जुलाई को राजवीर प्रिया को अपने गांव पुठी सराय ले गया। वहां राजवीर ने प्रिया से खुद शादी न करके अपने रिश्ते के मामा सतेंद्र के लड़के अजीत से शादी करने को कहा। पुलिस का कहना है कि अजीत अपने पिता की मदद से पत्नी की हत्या कर चुका है। इस मामले में दोनों जेल भी जा चुके हैं। अजीत के दो बच्चे हैं। प्रिया ने अजीत से शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि वह शादी का झांसा देकर भगा लाने और धोखा देने की रिपोर्ट दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमाने के बहाने ले गए तालाब पर और फिर कर दी हत्या

बकौल राजवीर प्रिया की धमकी से वह और सतेंद्र घबरा गए। शाम को राजवीर प्रिया को घुमाने के बहाने गांव से बाहर तालाब पर ले गया। सतेंद्र तालाब में मछली पालन करता है। उसकी देखभाल के लिए सतेंद्र ने सिरौली के गोवर्धन को रख रखा है। तालाब पर राजवीर, सतेंद्र और गोवर्धन ने प्रिया की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रिया का शव गांव के पास बह रही अरिल नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबा दिया। सतेंद्र की पत्नी इंग्लिश देवी ने प्रिया के बैग को तालाब के पास बनी झोपड़ी के पीछे गड्ढा खोदकर दबा दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई कर प्रिया का कंकाल बरामद कर लिया। झोपड़ी के पास गड्ढे में दबाया गया उसका पिट्ठू बैग भी बरामद कर लिया। उसमें प्रिया का आधार कार्ड, जींस, एक टॉप और सैंडल मिले। सतेंद्र की पत्नी इंग्लिश देवी और उसका बेटा अजीत फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

अरिल नदी का पानी रोक कर निकाला कंकाल

पुलिस ने सोमवार को हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तीनों को मंगलवार सुबह अरिल नदी के पास ले जाया गया। यहां सुबह जबरदस्त बरसात हुई थी। इससे नदी में खासा पानी था। जुलाई में जब प्रिया की हत्या की गई थी, तब नदी सूखी थी। तीनों आरोपियों ने जहां युवती का शव दबाया था वहां अब पानी बह रहा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहले बंधा बनाकर नदी का पानी रोका। इसके बाद खोदाई कराके करीब ढाई फुट नीचे गड़ा युवती का कंकाल बरामद किया।

मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

इंस्पेक्टर बारादरी नीरज त्यागी ने बताया कि प्रिया के मोबाइल से एक बार राजवीर के मोबाइल पर किसी तरह मिस्ड कॉल लग गई थी। इसके बाद राजवीर ने प्रिया को फोन करना शुरू कर दिया और उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया। पूछताछ में राजवीर ने पुलिस को बताया कि गांव में उसके पड़ोस में रहने वाले सतेंद्र को वह मामा कहता है। राजवीर की सतेंद्र के बेटे अजीत से भी अच्छी दोस्ती है। उसका कहना है उसने प्रिया को अजीत से शादी कराने के लिए ही अपने प्रेम जाल में फंसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed