फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After inauguration, now the players are waiting for the transfer of the synthetic track

Bareilly News: लोकार्पण के बाद अब खिलाड़ियों को सिंथेटिक ट्रैक के हस्तांतरण का इंतजार

Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
After inauguration, now the players are waiting for the transfer of the synthetic track
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया गया। सीएम ने मंगलवार को इसका लोकार्पण भी कर दिया, पर खिलाड़ियों को अभी इस ट्रैक पर फर्राटा भरने के लिए इंतजार करना होगा। अब समिति इसकी जांच करेगी, फिर यह स्टेडियम को हस्तांतरित होगा। इसके बाद ही खिलाड़ी इस पर अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन



पिछले वर्ष 9.55 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू हुआ था। यूपी सिडको को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। खेल निदेशालय ने निर्माण की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 तय की थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। इसके बाद भी हस्तांतरण तक खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कोच की हो गई है नियुक्ति
स्टेडियम की ओर से एथलेटिक्स के कोच की नियुक्ति भी की जा चुकी है। ट्रैक के हस्तांतरण के बाद खिलाड़ी कोच के मार्गदर्शन में निपुणता हासिल कर सकेंगे। इससे उन्हें बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने में सहूलियत होगी। वे अपने खेल कौशल में गुणात्मक सुधार ला सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ट्रैक के कागजात मिल चुके हैं। गठित समिति इसकी गुणवत्ता की जांच करेगी। इसके बाद विभाग को पत्र भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे स्टेडियम को हैंडओवर किया जाएगा। - आरएसओ, जितेंद्र यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed