फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After firing at the auto driver, he beat him with an iron rod and broke his leg.

Bareilly News: ऑटो चालक पर फायरिंग कर लोहे की रॉड से पीटा, पैर तोड़ा

Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
After firing at the auto driver, he beat him with an iron rod and broke his leg.
बरेली। सुभाषनगर इलाके में श्मशान भूमि के नजदीक चार हमलावरों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर दिया। पहले उसके ऊपर फायरिंग की। फिर लोहे की रॉड से पिटाई की और उसका पैर तोड़ दिया। ऑटो चालक ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ऑटो चालक प्रशांक गुप्ता उर्फ राज का कहना है कि वह किला थाना क्षेत्र में चेतना कॉलोनी मोहनपुर नकटिया के रहने वाले हैं। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह रात आठ बजे किला क्षेत्र से यात्री को छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने श्मशान भूमि के नजदीक टीले पर मंदिर में दर्शन करने के लिए अपना ऑटो रोका था। आरोप है कि वहां उसी दौरान नेकपुर निवासी साजन तूफानी, पुराना रोडवेज बस अड्डा निवासी राजीव, कोहाड़ापीर निवासी अमित और बिहारीपुर निवासी अमन आ गए। उन्होंने देखते ही उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी गई। गनीमत रही कि उन्हें गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड से पिटाई की और उनका एक पैर तोड़ दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी तहरीर पर सुभाष नगर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed