{"_id":"61d8a8759f097b1eb40c2aac","slug":"after-consolation-bareilly-college-un-locked-bareilly-news-bly4718653146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज
विज्ञापन
बरेली कॉलेज कर्मचारियों से बातचीत करते एडीएम सिटी डॉ आरडी पांडेय। - विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आखिरक ार दस दिनों से चल रही बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों की तालाबंदी और हड़ताल शुक्रवार को स्थगित हो गई। जिला प्रशासन के समझाने और मांगें पूरी कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन देने पर कर्मचारियों ने प्राचार्य कार्यालय पर लगाया ताला खोल दिया।
कर्मचारी कल्याण सेवा समिति बरेली कॉलेज के बैनर तले दस दिनों से प्राचार्य कार्यालय में ताला लगाकर अस्थायी कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बुधवार और बृहस्पतिवार को एसीएम फर्स्ट और श्रम विभाग के दो प्रवर्तन अधिकारी कर्मचारियों से वार्ता कर प्रदर्शन समाप्त करने का अनुरोध कर चुके थे। आंदोलन के चलते इंप्रूवमेंट एग्जाम के आयोजन के साथ ही, अन्य कार्यालय संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे। शनिवार से परीक्षा शुरू होनी है, लेकिन आंदोलन के चलते इस पर संकट बना हुआ था। इसकी सूचना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बरेली कॉलेज के परीक्षा केंद्र को बदलते हुए अन्य महाविद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने का आदेश जारी कर दिया था।
शुक्रवार को जिला प्रशासन से हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर प्राचार्य कक्ष का ताला खोल दिया। इसकी सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा केंद्र परिवर्तित करने का आदेश भी तत्काल निरस्त कर दिया और पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा संपन्न कराने का आदेश जारी कर दिया। इससे परीक्षा को लेकर अड़चन समाप्त हो गई।
विज्ञापन
प्रशासन के सम्मान में स्थगित किया प्रदर्शन
शुक्रवार को जिला प्रशासन से एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप रमन, उच्च शिक्षा अधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी और पुलिस अफसर कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों से अध्यक्ष जितेंद्र मिश्र और सचिव हरीश मौर्य समेत पांच सदस्यों ने बातचीत की। सेमिनार रूम में दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई। कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने कॉलेज में रिसीवर की तैनाती, केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने, भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराने समेत कई मांगें रखीं। अधिकारियों ने सभी मांगों को पूरा करने के प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विकास यादव, गंगा प्रसाद, राजकुमार, दीपक, लालाराम, संजीव, हरेराम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।