फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After children, even adults were beaten up for picking berries

Bareilly News: जामुन बीनने को लेकर बच्चों के बाद बड़ों में चले डंडे

Thu, 26 Jun 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
After children, even adults were beaten up for picking berries
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव कादरगंज में बुधवार को जामुन बीनने को लेकर बच्चों में हुए झगड़े के बाद बड़ाें में जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्चों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष सुनीता ने मंगलवार रात थाने में तहरीर दी है, लेकिन बुधवार सुबह तड़के ही दूसरे पक्ष के मौसम, रंजीत, शेखर, अरविंद उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी -डंडे से मारपीट शुरू कर दी।इसमें एक बच्ची जानवी, सुनीता, उमेश, सोनवती और सुंदरलाल घायल हो गए। ग्रामीणों के आ जाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाने पहुंचे सभी घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए फरीदपुर सीएचसी भिजवाया है, जहां सुंदरलाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed