फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After a quarrel with her husband, the wife hanged herself to death

Bareilly News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 19 May 2025 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with her husband, the wife hanged herself to death
बहेड़ी/देवरनियां। कोतवाली देवरनियां के गांव करनपुर में एक विवाहिता ने पति से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के गांव खंजनपुर की रहने वाली पुष्पा देवी का विवाह करीब 18 वर्ष पूर्व कोतवाली देवरनियां के गांव करनपुर निवासी रामचंद्र के साथ हुआ था। दोनों का 17 वर्षीय लड़का शिवम है। वह पढ़ाई कर रहा है, जो कि नौकरी करना चाह रहा था। पुष्पा देवी नौकरी करने के पक्ष में थी, जबकि रामचंद्र मना कर रहे थे। इसी को लेकर 17 मई को दोनों पति-पत्नी में कहासुनी हो गई थी, जिसे पुष्पा देवी ने दिल पर ले लिया। 17 मई की देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसका पति रामचंद्र और लड़का बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

रविवार सुबह इस घटना का पता चला तो विवाहिता के मायके सूचना दी गई। मृतक पुष्पा देवी की भाभी नीलम ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसपर पुलिस मौके पहुंची। इंस्पेक्टर देवरनियां दिनेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह भी मौके पर गए और जांच की है। शिवम की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक पुष्पा देवी के मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहकीकात में भी आत्महत्या ही बात सामने आई है। बाकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed