फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocates protest against the kasganj lawyer murder in bareilly

Bareilly News: महिला वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, शनिवार को भी हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

Fri, 06 Sep 2024 07:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 07:01 PM IST
सार

कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में बरेली के वकील शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों विरत रहे। शनिवार को भी हड़ताल पर रहने का ऐलान किया गया है। 

विज्ञापन
Advocates protest against the kasganj lawyer murder in bareilly
बरेली में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर वकील शुक्रवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। कासगंज में अपहरण के बाद महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बरेली बार एसोसिएशन ने शनिवार को भी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को वकीलों ने चौकी चौराहे पर मानव शृंखला बनाई थी।

विज्ञापन


कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर मंगलवार को दोपहर दीवानी परिसर से लापता हो गई थीं। बुधवार को सहावर में नहर किनारे उनका शव मिला था। अपहरण और हत्या के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से वकीलों में उबाल है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कोर्ट खुलने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसके बाद बार अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव वीरेंद्र प्रसाद ध्यानी आदि के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त सचिव प्रशासन मोहम्मद नसीम सैफी ने बताया कि शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। महिला अधिवक्ता की नृशंस हत्या करने वालों की तीन दिन के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed