{"_id":"5d449cb28ebc3e6d0d0e5825","slug":"advocate-nawabganj-news-bly370933385","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह के प्रयास विफल, एसडीएम और तहसीलदार के तबादले पर अड़े वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह के प्रयास विफल, एसडीएम और तहसीलदार के तबादले पर अड़े वकील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। तहसील प्रशासन और वकीलों के बीच चल रहे विवाद में सुलह कराने गए एडीएमई को बैरंग लौटना पड़ा। वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार के तबादले से पहले किसी भी समझौते से साफ इनकार कर दिया। वार्ता विफल होने के बाद वकीलों ने बगावत का विगुल फूंक दिया है। शनिवार से अन्य तहसीलों की बार एसोसिएशन भी हड़ताल पर चली जाएगी।
विरासत दर्ज कराने को लेकर तहसील प्रशासन और वकीलों के बीच शुरू हुए विवाद को शांत कराने शुक्रवार को एडीएमई राम सेवक द्विवेदी नवाबगंज पहुंचे थे। यहां उन्होंने एसडीएम कार्यालय में वकीलों और एसडीएम अरुणमणि तिवारी के बीच मध्यस्थता करते हुए विवाद का सुलझाने के प्रयास किए। दोनों पक्ष से अपने-अपने काम पूरी इमानदारी से करने की अपील की, लेकिन वकील एसडीएम और तहसीलदार के तबादले की बात पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कह दिया दोनों अधिकारियों के तबादले के बिना इस समस्या का कोई हल नहीं है। वहीं एसडीएम ने भी वकीलों पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया तो दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप को दौर शुरू हो गया। वार्ता विफल होने पर दोनों पक्ष लौट गए। शाम को वकीलों ने विधायक केसर सिंह से मुलाकात कर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
डीएम के आदेश पर तहसील का निरीक्षण और दोनों पक्षों की राय लेने आए थे। दोनों पक्षों के साथ बैठकर बयान दर्ज कर लिए है, जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी। कार्रवाई का अधिकारी डीएम के पास है। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएमई
विज्ञापन
- तहसील के दोनों अधिकारियों के तबादले से पहले कोई समझौता नहीं होगा। हम प्रशासन का सम्मान करते है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के सम्मान का हनन किया है, जब तक जिला प्रशासन दोनों अधिकारियों को तबादला नहीं करेगा हड़ताल जारी रहेगी। - रविंद्र पाल गंगवार, बार अध्यक्ष नवाबगंज