फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advisory issued in view of Ala Hazrat Urs and police recruitment exam in Bareilly

बरेली में आज से उर्स: कल से दो दिन पुलिस भर्ती परीक्षा, बंद रहेगा पुराना बस अड्डा, एडवाइजरी जारी

Thu, 29 Aug 2024 08:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 08:09 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में उर्स ए रजवी और पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में चार एएसपी, 10 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर समेत करीब 1500 सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Advisory issued in view of Ala Hazrat Urs and police recruitment exam in Bareilly
डीएम व एसएसपी ने की ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आला हजरत का तीन रोजा उर्स बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को उर्स के साथ शहर के 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा भी है। इस दौरान एक बार फिर से पुलिस-प्रशासन की व्यवस्थाओं का इम्तिहान होगा। दोनों आयोजनों को लेकर बुधवार को दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, जायरीन और आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर डायवर्जन आदि की जानकारी दी है। 23, 24, 25 अगस्त को हुई परीक्षा के दौरान जो कमियां सामने आई थीं, उनको भी दूर किया जा रहा है। बुधवार को ही प्रमुख स्थलों पर पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी और केंद्रीय बलों की ड्यूटी लगा दी गई है। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


उर्स मद्देनजर जोन के पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर से पुलिस फोर्स बुलाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चार एएसपी, 10 सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 150 सब इंस्पेक्टर, 1200 कांस्टेबल और 150 महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Advisory issued in view of Ala Hazrat Urs and police recruitment exam in Bareilly
उर्स को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला

अभ्यर्थी दो घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 30 और 31 अगस्त को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए कहा गया है। प्रथम पाली में सुबह आठ बजे और दूसरी पाली में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी दोपहर एक बजे तक केंद्रों पर पहुंच जाएं। इसके लिए बेहतर होगा कि रात में आने वाले अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के आसपास के बरात घरों या अन्य स्थानों पर ठहरें।

परेशानी हो तो इस नंबर पर करें कॉल
0581-29904450
112

दो दिन बंद रहेगा पुराना बस अड्डा
उर्स के कारण 30 और 31 अगस्त को पुराना बस अड्डा बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे से किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में इस संबंध में परिवहन निगम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उर्स के दौरान इन्हीं दो दिन जायरीन उमड़ेंगे और इन्हीं दो दिन परीक्षा भी होनी है।

रोडवेज ने कमर कसी, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज ने कमर कस ली है। रेलवे भी उर्स और परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। बरेली सिटी-काशीपुर, बरेली सिटी-पीलीभीत, सहारनपुर-लखनऊ, बरेली-लखनऊ समेत तीन दिनों 13 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। रोडवेज चारों डिपो में 80 अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही 60 बसों के फेरे भी बढ़ाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान 
- जायरीन का ज्यादा दबाव सीबीगंज, मिनी बाइपास, चौपुला, पटेल चौक, नॉवल्टी, कोहाड़ापीर पर होगा। इस रूट पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
- रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक जाने-आने के लिए रेलवे स्टेशन, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, श्यामगंज फ्लाईओवर, ईंट पजाया, डेलापीर, बैरियर-टू, विलयधाम होते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। छोटे वाहनों के लिए यह रूट खुला रहेगा।
- सेटेलाइट बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक जाने-आने के लिए सेटेलाइट, गांधी उद्यान, विकास भवन, श्यामगंज पुल, ईंट पजाया, डेलापीर का रूट खुला रहेगा।
- रेलवे स्टेशन व सेटेलाइट बस अड्डे पर रात में आने वाले अभ्यर्थी रात में ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर रात्रि विश्राम करें।
- बदायूं की ओर से छोटे वाहनों से आने वाले परीक्षार्थी रामगंगा पुल पार कर लाल फाटक होते हुए कैंट, गांधी उद्यान होते हुए परीक्षा केद्रों तक पहुंच सकेंगे।
- लखनऊ की ओर से आने वाले परीक्षार्थी रजऊ तिराहे से सेटेलाइट, गांधी उद्यान होते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे।
- रामपुर की ओर से रोडवेज बसों और छोटे वाहनों से आने वाले अभ्यर्थी सीबीगंज स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर जाने के लिए झुमका तिराहे से होते हुए जा सकेंगे। अन्य केंद्रों के परीक्षार्थी झुमका तिराहा, बड़ा बाइपास, बिल्वा पुल, विलयधाम होकर अपने परीक्षा केंद्रों तक जा-आ सकेंगे। 
 

हेल्पलाइन नंबर जारी 
आरएसी ने जायरीनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए मौलाना अदनान रजा ने बताया कि मुसीबत में कोई भी जायरीन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। जायरीनों के लिए 8532812505, 8218330686, 8273236606, 8273325545, 9756666161, 9319138675, 9759568411, 9910852021, 8630363307, 8126873292, 8279795853, 9458736166, 9927668313, 8077625009, 7999700376 आदि नंबर जारी किए गए हैं। कॉल करने वाले की हरसंभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed