फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advance will have to be returned to Ganga Infra City, compensation will have to be given

Bareilly News: गंगा इंफ्रा सिटी को लौटना होगा एडवांस, देना होगा मुआवजा

Fri, 07 Apr 2023 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Advance will have to be returned to Ganga Infra City, compensation will have to be given
बरेली। कॉलोनी के प्लॉट बेचने के लिए किए गए बड़े-बड़े वादे पूरे न करने पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग (द्वितीय) ने श्रीगंगा इंफ्रा सिटी प्राइवेट लिमिटेड को प्लॉट बुकिंग के एडवांस रकम के अलावा 20 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी डाॅ. राजीव रंजन ने उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि श्रीगंगा इंफ्रा सिटी की ओर से यह प्रचार-प्रसार किया था कि वह बरेली शहर में पूर्ण विकसित कॉलोनी बनाएगी। इस वादे के साथ कंपनी ने अपने प्लाॅट बिक्री किए। वादी ने इस कॉलोनी में प्लाॅट की बुकिंग के लिए दो लाख रुपये एडवांस जमा किए थे। कहा कि कंपनी की ओर प्रस्तावित काॅलोनी को पूर्ण रूप से विकसित नहीं किया गया। एडवांस के रूप में जमा किया गया पैसा वापस मांगा तो परिवादी अपना दफ्तर बंद करके भाग गए। बाद में कंपनी के प्रोपराइटर राजेश मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष दीपक कुमार त्रिपाठी ने अपने आदेश में कहा कि विपक्षी परिवादी को पीड़ित से लिए गए एडवांस के दो लाख रुपये वापस करे और मानसिक व शारीरिक क्षतिपूर्ति के रूप में उसे 20 हजार रुपये का भुगतान करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed