{"_id":"5ce26477bdec22076759f274","slug":"adopted-daughter-sold-by-father-to-older-man-in-bareilly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोद ली बेटी का पांच लाख में बुजुर्ग से किया सौदा, 50 हजार लिए एडवांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोद ली बेटी का पांच लाख में बुजुर्ग से किया सौदा, 50 हजार लिए एडवांस
Mon, 20 May 2019 03:02 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 20 May 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बरेली के देवरनिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, जिस बच्ची को चार साल की उम्र में गोद लेकर बेटी बनाया था, वह 16 की हुई तो पांच लाख रुपये में उसका एक उम्रदराज शख्स के हाथों सौदा कर दिया।
50 हजार रुपये की रकम एडवांस भी ले ली गई। लड़की को पता चला तो वह घर से भाग निकली और असली पिता के घर पहुंच गई। अब एडीजी के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लड़की के कथित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि मौका मिलते ही मां फरार हो गई।
देवरनियां के एक गांव में रहने वाले एक शख्स ने चार साल की बेटी को बिथरी चैनपुर इलाके में रहने वाले अपने दूर के रिश्तेदार दंपती को सन् 2007 में गोद दिया था।
विज्ञापन
कुछ सालों बाद उस रिश्तेदार ने अपने साले के बेटे को भी गोद ले लिया और उसके बाद बेटी को लेकर असंवेदनशील होने लगा। लड़की अब 16 साल की हो चुकी है।

Trending Videos
आरोप है कि कुछ समय पहले कथित पिता ने गोद ली बेटी का पांच लाख रुपये में इज्जतनगर के एक गांव में एक उम्रदराज शख्स से सौदा तय कर दिया। उससे 50 हजार रुपये का बयाना भी ले लिया।
मार्च के अंत में लड़की को यह बात पता लगी तो उसने फोन नंबर जुटाकर अपने असली माता-पिता को कॉल की। वे दोनों रिश्तेदार के गांव पहुंचे तो उसने उन्हें बेटी से अलग बात नहीं करने दी।
कथित पिता के सामने वह कुछ न कह सकी, लेकिन पांच अप्रैल को घर से भागकर असली पिता के घर आ गई। सारा वाकया पता लगा तो उसकी मां ने थाना देवरनिया में तहरीर दी।

देवरनिया पुलिस के कार्रवाई न करने पर वे एडीजी जोन अविनाश चंद्र से मिले। एडीजी ने सीओ बहेड़ी अशोक कुमार को जांच के आदेश दिए। सीओ ने जांच के बाद देवरनिया पुलिस को रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए। लड़की की असली मां की ओर से दंपती पर रविवार को नामजद रिपोर्ट कराई गई। आरोपी कथित पिता को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।