फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Adnan Mian reached Salman's village, said- RAC will get three sisters married

Bareilly News: सलमान के गांव पहुंचे अदनान मियां, कहा- तीन बहनों का निकाह कराएगी आरएसी

Sun, 11 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Adnan Mian reached Salman's village, said- RAC will get three sisters married
बरेली। ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने शनिवार को क्योलड़िया के म्योड़ी खुर्द कला गांव में आत्महत्या करने वाले सलमान के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में 11 हजार का चेक दिया और घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके साथ ही सलमान की तीन बहनों के निकाह की जिम्मेदारी भी ली है।
विज्ञापन

सलमान के पिता ने अदनान मियां से कहा कि क्योलड़िया में तैनात इंस्पेक्टर ने कई बार सलमान को बुलाकर मारपीट की थी। 30 अप्रैल को भी इंस्पेक्टर की कॉल आई, इससे वह घबरा गया। अगले दिन उसका शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के उत्पीड़न की वजह से ही उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया। कहा कि उच्च अधिकारियों से भी मिले पर उन्होंने आश्वासन देकर टरका दिया। इस मौके पर आरएसी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed