{"_id":"6956e45d99af263bc408f465","slug":"admit-cards-not-yet-issued-for-first-semester-examinations-bareilly-news-c-4-vns1074-797988-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए अब तक जारी नहीं हुए प्रवेशपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए अब तक जारी नहीं हुए प्रवेशपत्र
विज्ञापन
देरी के चलते गलती होने पर सुधार के लिए मिल पाएगा कम समय, विद्यार्थी परेशान
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर व रुविवि परिसर की परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होनी हैं। मगर, अब तक प्रवेशपत्र जारी ही नहीं किए गए हैं। परेशान विद्यार्थी शिक्षकों से संपर्क करके चिंता जता रहे हैं।
प्रथम सेमेस्टर के फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे गए। इस बार अंतिम दिन तक त्रुटियां ठीक कराने के लिए महाविद्यालयों के साथ ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थी चक्कर लगाते दिखे। अब वह प्रवेशपत्र के लिए परेशान हैं।
विद्यार्थियों का कहना है कि छह जनवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए अगर समय से प्रवेशपत्र नहीं मिलेंगे तो त्रुटियां सही कराने के लिए समय ही नहीं मिल पाएगा। बीटेक के छात्र ने बताया परीक्षाएं एक सप्ताह के भीतर हैं। यदि हमें अभी प्रवेशपत्र मिल जाए तो त्रुटि होने पर हम उसे सही करा सकते हैं।
विज्ञापन
बीसीए की छात्रा निशा ने बताया परीक्षा फॉर्म भरने में ही इतनी समस्याएं आईं, अब प्रवेशपत्र अब तक नहीं मिल पाया है। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेशपत्र के लिए समर्थ की टीम से वार्ता की जा रही है। उन्हें ईमेल भी किया गया है। अनुक्रमांक जारी होते ही प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। संवाद
इंजीनियरिंग व फार्मेसी की दो से पांच जनवरी की परीक्षाएं स्थगित
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर की इंजीनियरिंग व फार्मेसी की विषम सेमेस्टर की दो से पांच जनवरी को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। पहले ये परीक्षाएं दो जनवरी से 24 जनवरी के बीच संपन्न होनी थी, लेकिन अब ये परीक्षाएं छह जनवरी से शुरू होगी। दो, तीन व पांच जनवरी को होने वाली परीक्षाओं की तिथि बढ़ाई गई है। केमिकल, सीएसआईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, बीफार्मा, एमफार्मा फार्मास्युटिकल, एमफार्मा फार्माकोलॉजी, एम फार्मा फार्मास्यूटिक्स की परीक्षाओं के लिए अब एक अलग परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा। संवाद