फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admissions were delayed and the website was tricked, a large number of students could not fill the scholarship form

प्रवेश विलंब से हुए और फिर वेबसाइट दे गई दगा, बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स नहीं भर सके छात्रवृत्ति फार्म

Thu, 17 Dec 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Admissions were delayed and the website was tricked, a large number of students could not fill the scholarship form
Bareilly college

आर्थिक तौर से कमजोर छात्र अब फीस को लेकर हैं परेशान

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की वजह से इस बार प्रवेश प्रक्रिया में काफी विलंब हुआ। रही-सही कसर वेबसाइट ने धोखा देकर पूरी कर दी। इस वजह से बड़ी संख्या में विद्यार्थी छात्रवृत्ति के फार्म नहीं भर सके। ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि निकल जाने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी फीस को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर छात्रवृत्ति नहीं मिली तो उनकी पढ़ाई चौपट हो जाएगी।
इस बार स्नातक और परास्नातक की विभिन्न कक्षाओं के साथ ही बीएड, एमएड सहित दूसरेे कोर्स में प्रवेश कोरोना की वजह से काफी देरी से हुए, जबकि शासन ने छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की थी। छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन फार्म न भर पाने वाले छात्रों का कहना है कि कोरोना को देखते हुए इस साल शासन को छात्रवृत्ति के आवेदन की समय सीमा बढ़ानी चाहिए। थी। इसके अलावा कई दिन तक वेबसाइट ने परेशान किया। ओटीपी तो कभी फार्म का प्रिंट न निकल पाने से भी दिक्कत पैदा हुई। छात्रों का कहना है कि उन्हें छात्रवृत्ति से फीस जमा करने में काफी राहत मिल जाती है। अगर इस बार छात्रवृत्ति नहीं मिली तो उनकी पढ़ाई ही चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की बात
इस बार एमए प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया देर तक चली थी। इसके अलावा बैंक में खाता खुलवाने में भी समय लगा। इस वजह से मैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन ही नहीं कर सका। अब फीस को लेकर चिंता बढ़ गई है। - फैज मोहम्मद, छात्र एमए प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड की पढ़ाई सामान्य आमदनी वाले परिवार के छात्रों के लिए काफी महंगी है। छात्रवृत्ति मिल जाने पर उनकी आर्थिक समस्या काफी हल हो जाती है लेकिन इस बार वेबसाइट के बार-बार बंद होने से मैं छात्रवृत्ति का ऑनलाइन फार्म नहीं भर सका। -पुष्पेेंद्र कुमार, छात्र बीएड प्रथम वर्ष

इस बार छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर सका। एक तो प्रवेश प्रक्रिया देर से पूरी हुई और फिर वेबसाइट के बार-बार हैंग होने से समस्या बनी रही। शासन को छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि बढ़ानी चाहिए। - सिद्धार्थ ऋषि, बीबीए, बरेली कॉलेज

छात्रों के सामने इस बार दिक्कतें रही हैं। छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़नी चाहिए। इसके लिए शासन से आग्रह करेंगे। - डॉ. अनुराग मोहन, प्राचार्य बरेली कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed