{"_id":"5b3b863e4f1c1b86468b45d8","slug":"admission-registration-for-graduation-will-open-from-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज बंद होने की नौबत आई तो विवि ने एडमिशन की तारीख बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज बंद होने की नौबत आई तो विवि ने एडमिशन की तारीख बढ़ाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक में एडमिशन की स्थिति पिछले साल से भी खराब है। कई कॉलेजों में तो अब तक दो-चार ही प्रवेश हुए हैं। लिहाजा इनमें कोर्स बंद होने की नौबत आ गई है। कॉलेजों की मांग पर विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण फिर से खोलने का निर्णय लिया है। पंजीकरण से चूके छात्र अब 9 से 12 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं। जिन छात्रों ने एक ही कॉलेज में आवेदन किया था वे भी अब छह जुलाई तक दूसरे कॉलेजों में भी आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों को 15 जुलाई तक प्रवेश पूरे करने होंगे।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध 512 कॉलेजों में से 480 में स्नातक के प्रवेश होते हैं। यहां बीए, बीएससी, बीकॉम समेत विभिन्न स्नातक कोर्स की करीब सवा दो लाख सीटें हैं। इस बार 148029 छात्रों ने ही पंजीकरण कराया। इनमें से 143488 ने फीस जमा की। मंगलवार तक स्नातक में करीब 80 हजार प्रवेश हुए। करीब पांच हजार प्रवेश मंगलवार को हुए। राजकीय और अनुदानित कॉलेजों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की स्थिति बदतर है। कई कॉलेजों में दो-चार प्रवेश ही हुए और कोर्स बंद होने नौबत आ गई। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की स्थिति खराब होते देख विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ा दी है।
कॉलेज नहीं मिला तो दूसरे कॉलेज में जमा कर लें फार्म
कई छात्र ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ एक ही कॉलेज में आवेदन किया। वहां नंबर न आने के कारण उनको प्रवेश नहीं मिल सका। ऐसे छात्र मायूस न हों। वे अब विश्वविद्यालय की वेबसाइट से दूसरे प्रिंट निकाल कर अन्य कॉलेजों में छह जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों के प्रवेश को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
पीजी की भी तिथि भी बढ़ेगी
स्नातक के साथ परास्नातक में भी तिथि बढ़ाई जाएगी। स्नातक के कई कोर्स के रिजल्ट अभी तक जारी नहीं हो सके हैं। मंगलवार तक परास्नातक में 37402 ने पंजीकरण कराया और फीस जमा करने वालों की संख्या 33881 रही। परास्नातक में पंजीकरण का आखिरी मौका बुधवार तक है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया अभी बंद नहीं की जाएगी।
कॉलेजों ने बैंक में लगाए अपने एजेंट
मुरादाबाद मंडल के कुछ कॉलेज बैंक के माध्यम से फीस जमा करा रहे हैं। मंगलवार को जो छात्र बैंकों में फीस जमा करने पहुंचे, वहां किसी ने उनका ओटीपी पूछ लिया और सीट किसी दूसरे कॉलेज में लॉक करा दी। मंगलवार को मुरादाबाद और बिजनौर के कुछ कॉलेजों की शिकायत पहुंची। एडमिशन प्रभारी प्रोफेसर एनएन पांडेय ने बताया कि ऐसे कॉलेजों के खिलाफ विश्वविद्यालय तो कार्रवाई करेगा ही, छात्र भी अपने स्तर से ऐसे कॉलेजों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।