{"_id":"5fb819fe8ebc3e5fad3aaf12","slug":"admission-process-stopped-before-exam-results-were-declared-bareilly-news-bly4274052133","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही बंद कर दी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही बंद कर दी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स आदि प्रोफेशनल कोर्स के रिजल्ट 13 नवंबर को जारी किए गए, जबकि रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया छह नवंबर को ही बंद कर दी। छात्रों की इस दिक्कत को लेकर प्रगतिशील समाजवादी छात्रसभा ने चीफ प्रॉक्टर के माध्यम से कुलपति को पत्र दिया है।
छात्रों का कहना है कि बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स का रिजल्ट देर से घोषित होने पर अब इन कक्षाओं के छात्र परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश कैसे लेंगे, इसका विश्वविद्यालय प्रशासन कोई नहीं दे रहा है। छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था विश्वविद्यालय प्रशासन को करनी चाहिए। छात्रों के सामने भ्रम की स्थिति यह है कि वे न तो प्रवेश ले सकते और न ही छात्रवृत्ति के लिए फार्म ही भर सकते हैं। छात्र सभा के अध्यक्ष राशिद मेवाती, संजय मेवाती, शिवम चौधरी, जुबैद आदि ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस मामले में रुख साफ करते हुए छूटी मौखिक और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग की है।