फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission of all courses completed in Bareilly College, process closed

बरेली कॉलेज में सभी पाठ्यक्रमों के प्रवेश पूरे, प्रक्रिया बंद

Mon, 22 Nov 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Admission of all courses completed in Bareilly College, process closed
Bareilly college
रविवार को एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हुई, अब परीक्षा की तैयारी शुरू
विज्ञापन

बरेली। अगस्त से बरेली कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया रविवार को पूरी हो गई। रविवार को ही बरेली एलएलबी की रिक्त आठ सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न हो गई। अब 25 नवंबर से शुरू होने वाली मिड टर्म परीक्षा की तैयारियों में कॉलेज की परीक्षा समिति जुट गई है।
बरेली कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए शनिवार को छठी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इसमें मेरिट में चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश न लेने पर वेटिंग लिस्ट से बुलाए गए विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही गई थी। बावजूद इसके मेरिट में चयनित कई विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए नहीं पहुंचे थे। हालांकि, जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे तक उनका इंतजार किया गया। इसके बाद वेटिंग लिस्ट में दर्ज विद्यार्थी जो मौके पर मौजूद रहे, उन्हें बुलाकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया। इस तरह एलएलबी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही बरेली कॉलेज के सभी पाठ्यक्रम में प्रवेश पूरे हो गए।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह के मुताबिक एलएलबी की सभी सीटें भर चुकी हैं। एमएससी, एमए, एमकॉम पाठ्यक्रम समेत बीए प्रथम वर्ष के भी प्रवेश पूरे हो चुके हैं। लिहाजा, अब प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया में शामिल रहे सभी कर्मचारी, शिक्षक और प्रवेश समिति के पदाधिकारियों के सहयोग की सराहना की। विद्यार्थियों को अब परीक्षा की तैयारी में जुटने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधि तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर में आज से होंगे प्रवेश
बरेली कॉलेज के विधि विभाग में विधि तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश 22 नवंबर यानी आज से शुरू होकर 30 नवंबर को दोपहर दो बजे तक चलेंगे। विधि विभाग प्रभारी प्रो. प्रदीप जागर ने विद्यार्थियों को निर्धारित समय से पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने को कहा है। इसके लिए सभी सेमेस्टर के अंकपत्र साथ लाने के निर्देश दिए हैं। अगर किसी सेमेस्टर का मूल अंकपत्र कॉलेज से नहीं मिला है तो उसकी कॉपी वेबसाइट से डाउनलोड कर स्वहस्ताक्षरित करके फार्म में संलग्न करना जरूरी है। फीस ऑफलाइन कॉलेज में ही जमा की जाएगी।

तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पात्रता
विधि विभाग प्रभारी प्रो. जागर के मुताबिक तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर को मिलाकर किन्हीं आठ पेपर में पास होना जरूरी है अथवा इन आठ पेपर में न्यूनतम 360 यानी 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। पंचम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के सभी विषयों में पास होना जरूरी है। साथ ही, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टरों को मिलाकर किन्हीं आठ पेपर में पास होना जरूरी है अथवा इन आठ पेपर में न्यूनतम 360 यानी 45 फीसदी अंक विद्यार्थियों ने हासिल किए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed