फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Admission in government ITI will have to be taken by 20th and in private ITI by 30th September

Bareilly News: सरकारी आईटीआई में 20, निजी में 30 सितंबर तक लेना होगा प्रवेश

Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Admission in government ITI will have to be taken by 20th and in private ITI by 30th September
खाली सीटों की जानकारी एससीवीटी पोर्टल पर उपलब्ध
विज्ञापन

बरेली। जिले के सभी सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। यह प्रवेश प्रक्रिया का चौथा और अंतिम चरण है। इच्छुक उम्मीदवार अब 30 सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। संस्थान और ट्रेड (व्यवसाय) के अनुसार खाली सीटों की जानकारी एससीवीटी पोर्टल पर उपलब्ध है।
जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करवा लिया है, वह एससीवीटी पोर्टल पर खाली सीटों के अनुसार अपने नए विकल्प चुनकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ वॉक-इन के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह भी सरकारी या निजी आईटीआई में खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट www.scvtup.in पर शुल्क जमा करके पंजीकरण करना होगा। इसके बाद वह अपने मूल दस्तावेजों के साथ वॉक-इन के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


सरकारी आईटीआई के लिए पंजीकरण और प्रवेश की सुविधा 20 सितंबर है। निजी आईटीआई में पंजीकरण की सुविधा 29 और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित सरकारी या निजी आईटीआई में पहुंचना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed