{"_id":"67ae47d12af08746960d97b0","slug":"administrative-and-financial-powers-of-village-head-of-nagariya-kala-seized-bareilly-news-c-4-lko1064-580502-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगरिया कला की ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगरिया कला की ग्राम प्रधान के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज
विज्ञापन
बरेली। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने और गबन का दोषी मिलने के ग्राम पंचायत नगरिया कला की ग्राम प्रधान नाजमा के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए।
विकास खंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत नगरिया कला के ग्रामीणों ने बीते दिनों ग्राम प्रधान की शिकायत की थी। कई गंभीर आरोप लगाए।इसके बाद शुरू हुई जांच में गांव में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता भी परखी गई। यह कार्य मानकों पर खरे नहीं उतरे।
वहीं, सभी मामलों में ग्राम प्रधान का स्पष्टीकरण भी जिलाधिकारी ने तलब किया था। इस प्रकरण में दिए स्पष्टीकरण से संतुष्ट ना होने पर जिलाधिकारी ने उनके प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज करते हुए परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग में पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक के अधिशासी अभियंता को तकनीकी अधिकारी के रूप में नामित किया है। संवाद