{"_id":"67bb8bf721f833a9cb0f2716","slug":"administration-xi-won-the-match-by-five-runs-bareilly-news-c-4-lko1064-586802-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रशासन इलेवन ने पांच रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रशासन इलेवन ने पांच रन से जीता मुकाबला
विज्ञापन
बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर्स ऑफ कामर्स की ओर से रविवार को परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो क्रिकेट मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में प्रशासन इलेवन ने चैंबर्स की टीम को नजदीकी मुकाबले में पांच रनों से मात दी। मैन ऑफ द मैच कैंट बोर्ड के सीईओ रविंद्र कुमार बने।
प्रशासन इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों का स्कोर बनाया। एडीआरएम राजकुमार ने 41, नायब तहसीलदार विदित कुमार ने 30 रनों की पारी खेली। चैंबर्स की टीम की गेंदबाजी खराब रही। चैंबर्स की टीम के लिए शिवांक खंडेलवाल ने 45 गेंदों में 10 चौकों व चार छक्कों के साथ 83 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। सीए वासु अग्रवाल ने तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 52 रन का योगदान दिया। टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना पाई।
प्रशासन की ओर से कप्तान सीडीओ जग प्रवेश ने चार ओवर में 38 रन देकर दो विकेट लिए। कैंट बोर्ड के सीईओ रविंद्र ने दो विकेट झटकने के साथ ही बल्ले से भी योगदान दिया। बेस्ट बल्लेबाज शिवांक खंडेलवाल, बेस्ट गेंदबाज शिवम पटेल, बेस्ट फील्डर वासु अग्रवाल को चुना गया। मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस दौरान चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, सचिव अल्पित अग्रवाल, बीएल एग्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल, अजय भट्ट, प्रेम शर्मा, अजय शुक्ला, राजेश अग्रवाल, डॉ. मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद