फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Administration will take action against those who do not give information from abroad

बरेलीः विदेश से आकर सूचना न देने वालों पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

Wed, 01 Apr 2020 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Administration will take action against those who do not give information from abroad
मास्क लगाए लोग - फोटो : pti

सूचना देने के लिए एडीएम सिटी के यहां खुुला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
बरेली। कोरोना के खतरे के बीच विदेश से आए व्यक्ति को अब हर हाल में इसकी सूचना प्रशासन को देनी होगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी के यहां अलग से कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इसमें दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

विदेश से आए तमाम लोगों की सूचना नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन लोगों से कोरोना के संक्रमण की काफी संभावना है। इसे रोकने के लिए एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि 12 मार्च के बाद जो भी लोग विदेश से आए हैं, उन्हें इसकी सूचना प्रशासन को देनी होगी। ऐसा न करने पर अगर बाद में संबंधित व्यक्ति में कोराना के लक्षण या संक्रमण मिलता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के सूचना देने के लिए एडीएम सिटी के यहां कंट्रोल रूम बना है। इसका नंबर 0581-2457042 है। यहां सुबह नौ से सायं सात बजे तक आशुलिपिक चंद्रशेखर और सायं सात से सुबह नौ बजे तक एसएलएओ दफ्तर के लिपिक गौरव सक्सेना की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed