{"_id":"5f52a32c8ebc3e44b43a6e16","slug":"administration-to-remove-encroachment-from-land-identified-for-hundred-bed-hospital-bareilly-news-bly418599716","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ बेड अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि से अतिक्रमण हटाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ बेड अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि से अतिक्रमण हटाए प्रशासन
विज्ञापन
आईटीआर की खंडहर बिल्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने डीएम-कमिश्नर को दिया निर्देश
विज्ञापन
सीएम से भी किया सभी विभागों को निर्देश जारी करने का आग्रह
बरेली। आईटीआर की जमीन पर सौ बेड के अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने प्रशासन को अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन से तत्काल सारा अतिक्रमण हटवाने को कहा है। इसके साथ मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि अपने स्तर से सभी संबंधित सभी विभागों को निर्देश जारी कर दें ताकि अस्पताल निर्माण में कोई बाधा न आए।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार पिछले दिनों खुद आईटीआर परिसर में अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन देखने पहुंचे थे। इस दौरान विधायक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीसी वर्मा और भाजपा नेता गुलशन आनंद ने बंगला नंबर 10-11 के आसपास तमाम अवैध कब्जों की ओर उनका ध्यान खींचा था। अब केंद्रीय मंत्री ने कमिश्नर और डीएम से कहा है कि भूमि अधिग्रहण और निर्माण से पहले सभी अतिक्रमण हटवाने को कहा है। उन्होंने सीएम को भी पत्र लिखा है कि करीब 19 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अस्पताल बनाया जाना है। लिहाजा वह सभी विभागों को जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश जारी कर दें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उनका मंत्रालय इसकी प्रक्रिया में लगा हुआ है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अफसर भी समन्वय स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से भी किया सभी विभागों को निर्देश जारी करने का आग्रह बरेली। आईटीआर की जमीन पर सौ बेड के अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने प्रशासन को अस्पताल के लिए चिन्हित जमीन से तत्काल सारा अतिक्रमण हटवाने को कहा है। इसके साथ मुख्यमंत्री से भी आग्रह किया है कि अपने स्तर से सभी संबंधित सभी विभागों को निर्देश जारी कर दें ताकि अस्पताल निर्माण में कोई बाधा न आए।