फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   administration

नेता जी के द्वार पर अशोक की लाट कैसे लग गई!

Thu, 29 Jan 2015 12:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 29 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  वीरपाल सिंह यादव के आगे अफसर इस कदर नतमस्तक हैं कि उनके लिए नियम विरुद्ध निर्माण तो क्या कानून भी तोड़ सकते हैं। पहले उनके उनके बेटे की सगाई में सीएम के आने की बात इस तरह फैलाई गई कि बरेली का सारा अमला उनके घर मुहल्ले को सजाने में जुट गया। सीएम सगाई में नहीं आए तो फिर शादी में आने की बात कही गई और पीलीभीत बाईपास का डिवाइडर तक सर्फ से धुला गया। बेटे की शादी तय होने के बाद नगर निगम तो सेवा में जुट गया। उनके मुहल्ले के बाहर बने लोहिया द्वार के जीर्णोद्धार के नाम पर उसे ऊंचा और रंगीन बनाया गया। लोहिया द्वार लिखने के बाद एक कोने से दूसरे उनका नाम और पदनाम लिखा गया। लेटर हेड की तरह नाम के नीचे एक तरफ पूर्व सांसद दूसरी तरफ राज्यसभा तो लिखा है बगल में एक तरफ मेयर आईएस तोमर और दूसरी तरफ नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव का नाम भी अंकित कर दिया। सबसे दिलचस्प ये कि गेट में सबसे ऊपर अशोक की लाट लगा दी गई है। इस संप्रतीक चिह्न का इस तरह प्रयोग दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद इसे लगाने वाला नगर निगम और बरेली का प्रशासन ही नहीं यहां के राजनेता भी चुप्पी साधे बैठे रहे। जब इस बारे में अफसरों से पूछा तो सब पल्ला झाडते नजर आ रहे हैं हां वीरपाल जरूर कह रहे हैं कि बतौर पूर्व सांसद वह ऐसा कर सकते हैं। वैसे सच ये है कि पूर्व सांसदों को भी इसकी इजाजत नहीं है और इस तरह मुहल्ले के गेट पर तो कतई नहीं।
विज्ञापन

इतनी ही नहीं जिलाध्यक्ष का रुतबा दिखाने के लिए इस गेट के आगे हाइवे पर अतिक्रमण कर गुंबदनुमा रोटरी भी बना दी है। ये किसने बनाया कितना खर्च किया अतिक्रमण जायज है क्या? इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं । और हां मेन सड़क से वीरपाल सिंह की कोठी के द्वार तक इंटरलाकिंग की सड़क भी नगर निगष् ने ही बनायी है। इसका खर्चा दस लाख बताया जा रहा है। ये सारे खर्च किस मद से निकाले गए हैं ये भी कोई नहीं बताता।
विज्ञापन



अब किसी को नहीं पता!

‘अशोक की लाट नगर निगम से नहीं लगी। जिसने लगवाई हो, वह जाने। मुझे इसकी बहुत ज्यादा जानकारी भी नहीं है।’
- डा. आईएस तोमर, मेयर
वहां बनाए गए लोहिया द्वार पर मेयर और पूर्व सांसद का नाम जरूर लगवाया गया था लेकिन अशोक स्तंभ का चिह्न वहां लगाए जाने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। उसे देखने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त, बरेली।
‘नगर निगम ने लोहिया गेट बनाया था। हाल ही में उसकी रंगाई पुताई कराई गई। सड़क भी बनाई गई है। अशोक की लाट हमने नहीं लगवाई।’
- सतीश कुमार, एक्सईएन नगर निगम

वीरपाल बोले-
‘पार्क या गेट पर अशोक की लाट लगवाने पर प्रतिबंध नहीं है। सांसद भी प्रोटोकाल में अशोक की लाट लगवाने के अधिकारी हैं। किसी वाहन पर अशोक की लाट लगवाने पर प्रतिबंध है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed