{"_id":"67afaaefeaf5c6deeb084655","slug":"administration-could-not-recover-the-amount-for-pms-residence-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-212-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पीएम आवास की रकम वसूल नहीं सका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पीएम आवास की रकम वसूल नहीं सका प्रशासन
विज्ञापन
मीरगंज। शीशगढ़ में अधिकारियों की मिलीभगत से सैकड़ों धनी लोगों ने पीएम आवास योजना का पैसा हजम कर लिया। लोगों की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच की तो तमाम लोग कोठी-बंगले वाले निकले। अपात्रों के मकानों पर वसूली के नोटिस लगे, लेकिन यह सब केवल दिखावा निकला।
अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इसके उलट अपात्रों को फिर से आवास दिया जा रहा है। इसको लेकर लोगों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। साथ ही अधिकारियों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है।
नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से ढाई लाख रुपये लाभार्थी को दिए जाते हैं। इसमें पहली किस्त में 50 हजार, दूसरी किस्त में डेढ़ लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दिए जाते हैं। कई अपात्र ऐसे भी हैं, जिनको पहली किस्त देने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराया। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पहले जिन लोगों का पैसा आया था। उसमें डूडा विभाग जांच करता है। डूडा अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अगर अपात्रों को आवास दिए गए हैं तो टीम से जांच कराकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद