{"_id":"68d7004640f1b847100a53bf","slug":"aditya-yadav-won-the-800-meter-race-bareilly-news-c-4-vns1074-734569-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में आदित्य यादव ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 800 मीटर दौड़ में आदित्य यादव ने मारी बाजी
Sun, 28 Sep 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पूर्वी जोन जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसमें बालक वर्ग अंडर-19 800 मीटर दौड़ में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के आदित्य यादव व शिवम ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
गोला फेंक में राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया के अरुण पहले स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में जयनारायण के वंश कोली पहले स्थान पर रहे। अंडर -17 800 मीटर दौड़ में राजकीय हाई स्कूल नंदगांव के शोभित प्रताप पहले, राजकीय हाई स्कूल तालगौटिया के विशाल दूसरे स्थान पर रहे।
1500 व 3000 मीटर दौड़ में जयनारायण के अंकित सिंह अव्वल रहे। भाला फेंक में भी अंकित ने प्रथम, राजकीय हाई स्कूल तालगौटिया के स्पर्श मौर्या द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-14 में 1200 मीटर दौड़ में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज के शिवम गुर्जर व राज पटेल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 600 मीटर में जयनारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मान सिंह ने बाजी मारी। वहीं राजकीय हाई स्कूल तालगौटिया के प्रेम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग अंडर-19 400 व 1500 मीटर दौड़ में जया पाल अव्वल रहीं। अंडर-17 800 मीटर में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की मुस्कान यादव प्रथम, राजकीय हाई स्कूल नंदगांव की शिखा द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 1200 मीटर दौड़ में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की मीनू ने पहला स्थान हासिल किया। 600 मीटर दौड़ में आरएन टैगोर इंटर कॉलेज की दीपीका व अदिति ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।