फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Aditya Shankar Gangwar started his journey to create a world record of longest reading books in Bareilly

UP: अमर उजाला की किताब से आदित्य ने शुरू किया विश्व रिकॉर्ड बनाने का सफर, लगातार 220 घंटे बोलकर पढ़ेंगे

Sat, 01 Nov 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 01:49 PM IST
सार

आज के दौर में कई लोग अपना ज्यादातर वक्त स्मार्टफोन की स्क्रीन पर बिता देते हैं, लेकिन बरेली के आदित्य शंकर गंगवार ने लगातार 220 घंटे बोलकर किताब पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की ठानी है। शनिवार को उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की किताब पढ़ने से इसकी शुरुआत की है।  

विज्ञापन
Aditya Shankar Gangwar started his journey to create a world record of longest reading books in Bareilly
किताब पढ़ते आदित्य शंकर गंगवार - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज निवासी आदित्य शंकर गंगवार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करने की दौड़ में लग गए हैं। शनिवार सुबह 9:30 बजे से उन्होंने 220 घंटे बोलकर पढ़ाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए शुरुआत कर दी है। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने की शुरुआत अमर उजाला फाउंडेशन की किताब 'मंजिलें और भी है कुछ खुद बदलें कुछ दुनिया बदली' से की है। इसके अलावा वह उपन्यास के साथ मैनेजमेंट, फाइनेंस की बुक भी पढ़ेंगे। 

विज्ञापन

हर एक घंटा बाद मिलेगा पांच मिनट का ब्रेक 
आदित्य शंकर गंगवार बिना सोए लगातार 220 घंटे किताब पढ़ेंगे। हालांकि हर एक घंटा किताब पढ़ने के बाद वह पांच मिनट का ब्रेक लेंगे। उनके पिता शंकर लाल गंगवार ने बताया कि आदित्य समाजसेवा के साथ एमएड की पढ़ाई कर रहे हैं। लंबे समय से उनके मन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की इच्छा थी। आठ माह पहले उन्होंने रिकॉर्ड के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की मेल लिखी। जिसमें बाद लंबे इंतजार के बाद मुख्यालय से उन्हें अनुमति प्रदान की गई। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व: निहारिए चूका बीच की खूबसूरती... करिए बाघ के दीदार, पहले दिन जंगल सफारी फ्री
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन बिना भोजन के ही रहेंगे आदित्य 
रिकॉर्ड की निगरानी के लिए 24 लोगों की टीम बनाई गई है जो अलग-अलग शिफ्टों में तैनात रहेंगे। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 24 घंटे कई कैमरे उनकी निगरानी करेंगे। लगातार पढ़ने के दौरान वह पांच मिनट के ब्रेक में पानी, जूस, चाय, कॉफी पीने का मौका मिलेगा। वह नौ दिन तक बिना भोजन के ही रहेंगे। बता दें कि अभी तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में 215 घंटे पढ़ने का रिकॉर्ड नाइजीरिया के युवक के नाम है। अगर आदित्य का रिकॉर्ड बनता है तो विश्व भर में बरेली का नाम रोशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed