फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG reached chicken street, vigilant guard will remain for two days

बरेलीः मुर्गे वाली गली पहुंचे एडीजी, दो दिन रहेगा सख्त पहरा

Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
ADG reached chicken street, vigilant guard will remain for two days
अबकी होली ड्रोन से लिया जाएगा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

लोगों से की बातचीत- विवाद छोड़कर मिलजुलकर मनाएं त्योहार
विज्ञापन

कई थानों के फोर्स और पीएसी के साथ अफसरों ने किया रूट मार्च

बरेली। पिछले साल होली पर रामबरात के दौरान मुर्गे वाली गली में पथराव और फायरिंग की घटना हुई थी लिहाजा यहां इस बार सख्त पहरा रहेगा। रविवार को एडीजी और एसएसपी ने गली के बाहर तिराहे पर चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत की। साथ आई नगर निगम की टीम ने घंटाघर और आसपास की छतों से पत्थर हटाए और साथ ले गई।
पिछले साल रामबरात के दौरान कुछ खुराफाती साहू राम स्वरूप कॉलेज के पास वाली गली में घुस गए थे जिसके बाद पथराव और फायरिंग की नौबत आ गई। रविवार को एडीजी अविनाश चंद्र के नेतृत्व में जिले के कई थानों का फोर्स और पीएसी कोतवाली से रूट मार्च पर निकला। अधिकारी प्रेमनगर के संवेदनशील इलाके बानखाना होते हुए मुर्गे वाली गली पहुंचे। लोगों से बातचीत के दौरान एडीजी ने त्योहारों के दौरान कोई विवाद न होने देने की बात कही। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि कोई भी खुराफात होने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एएसपी अभिषेक वर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार भी इस दौरान मौजूद थे। पुलिस के साथ आई नगर निगम की टीम ने रास्तों के साथ घंटाघर और आसपास के घरों की छतों को चेक किया। यहां कुछ घरों की छत पर मिले ईट पत्थरों को हटवा दिया गया। बाद में ड्रोन से भी छतों की निगरानी की गई पर संदिग्ध चीज नहीं मिली।
विज्ञापन

मुर्गे वाली गली में 25 को रेड कार्ड

बारादरी पुलिस ने मुर्गे वाली गली के 25 लोगों को दो-दो लाख रुपये के मुचलके से पाबंद कर रेड कार्ड थमाए हैं। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि इनमें वे लोग शामिल हैं जिनके नाम पिछले साल हुई एफआईआर में थे। अगर भविष्य में यहां बवाल हुआ तो इन लोगों की धरपकड़ कर इन्हीं से मुचलके की रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से होगी निगरानी, छतों पर मिले पत्थर तो कार्रवाई तय

एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मुर्गे वाली गली समेत संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन से छतों की लगातार निगरानी की जा रही है। अगर किसी घर की छत पर पत्थर या दंगा भड़काने का कोई सामान फुटेज में मिला तो उस मकानमालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील बस्तियों में पुलिस ने ऐलान भी करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed