{"_id":"5cd49f2cbdec2207514f27cd","slug":"adg-gave-instructions-up-100-police-work-for-anti-romeo-squad-as-well-as-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने दिए निर्देश, ‘एंटी रोमियो स्कवॉड और ट्रैफिक पुलिस का भी काम करे यूपी 100 पुलिस’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने दिए निर्देश, ‘एंटी रोमियो स्कवॉड और ट्रैफिक पुलिस का भी काम करे यूपी 100 पुलिस’
Fri, 10 May 2019 03:14 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 May 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वरित सेवा के लिए पहचान बना चुकी यूपी 100 को पुलिस विभाग और सशक्त करने जा रहा है। एडीजी ने जोन के सभी यूपी 100 प्रभारियों को बरेली बुलाकर काम के विस्तार, तेजी और पारदर्शिता संबंधी टिप्स दिए। बताया कि इवेंट की कॉल न होने के बहाने गाड़ी में आराम फरमाने की बजाय आसपास के प्वाइंट पर सिस्टम से जुड़े दूसरे काम करें। इससे आपकी उपयोगिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने अपने कार्यालय सभागार में गोष्ठी के दौरान बरेली और मुरादाबाद मंडल के सभी नौ जिलों से आए यूपी 100 प्रभारी इंस्पेक्टरों और वाहन तकनीकी स्टाफ से कार्य और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। किस जिले में कितनी यूपी 100 गाड़ियां खराब हैं, कितनी गाड़ियों में छोटी और कितनी में बड़ी समस्या है, कितना स्टाफ कहां ज्यादा और कहां कम है? जैसे सवाल पूछकर व्यवस्था दुरुस्त करने को डाटा जुटाया।
विज्ञापन
सेवा को और बेहतर बनाने के टिप्स दिए गए। एडीजी ने प्रभारियों को बताया कि जब आपकी गाड़ी बैंक के पास खड़ी हो तो इवेंट न होने पर आप संदिग्ध लोगों से पूछताछ या तलाशी लेकर स्थानीय पुलिस और बैंक प्रबंधन की मदद कर सकते हैं। कॉलेज के पास प्वाइंट होने पर एंटी रोमियो स्कवॉड का काम करें तो चौराहों पर खड़े हों तो ट्रैफिक पुलिस की तर्ज पर यातायात प्रबंधन करें। कुल मिलाकर पुलिसकर्मी के तौर पर सकारात्मक काम करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं और विवादों से दूर रहें। बैठक में एडीजी के स्टाफ ऑफीसर ओपी यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन