फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ADG foot march with police force in many areas of bareilly ahead mahashivratri

Bareilly News: महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा कड़ी, एडीजी ने फोर्स के साथ कई इलाकों में किया पैदल मार्च

Thu, 09 Feb 2023 10:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 10:18 AM IST
सार

महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को एडीजी ने फोर्स के साथ कई इलाकों में पैदल मार्च किया। 

विज्ञापन
ADG foot march with police force in many areas of bareilly ahead mahashivratri
एडीजी ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महाशिवरात्रि समेत आगामी पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को है। बरेली को नाथ नगरी कहा जाता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी से ही खाका खींचना शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर एडीजी पीसी मीना ने डीआईजी/एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी राहुल भाटी, एएसपी चंद्रकांत मीना, सीओ प्रथम श्वेता यादव के साथ शहर के कई इलाकों में बुधवार शाम को पैदल मार्च किया। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों के आस-पास सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से बात भी की। घुड़सवार पुलिस भी शहर में गश्त पर रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक 

कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के आयोजन के संबंध में बैठक हुई। नाथ मंदिरों पर आवागमन, सफाई, लाइटिंग, पेयजल व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 18 फरवरी को त्रिवटीनाथ मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन कराने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि त्रिवटीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भजन, स्थानीय लोकगीत, शिव विवाह की प्रस्तुति और मानव सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम होंगे। अलखनाथ मंदिर में आवागमन में व्यवधान न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक को निर्देशित किया। मंदिरों में सुरक्षा के लिहाज से सीसी कैमरे लगाने को भी कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed