Pilibhit Encounter: घेराबंदी पर आतंकियों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस ने किया ढेर; एडीजी ने बताया घटनाक्रम
Pilibhit Encounter News: पूरनपुर में हुई मुठभेड़ के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह पीलीभीत पहुंचे। उन्होंने प्रेसवार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह तीन खालिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ के बाद एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी रेंज डॉ. राकेश सिंह पीलीभीत पहुंचे। एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों की पहचान वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि (23), गुरविंदर सिंह (25) और जसनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) के रूप में हुई है। तीनों से दो एके-47, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
मुठभेड़ में शामिल रही ये टीम
मुठभेड़ में पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय, एसआई अमित प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी (एसएसओ पूरनपुर), एसआई ललित कुमार, हेड कांस्टेबल जगवीर, इंस्पेक्टर अशोक पाल (एसएचओ माधोटांडा), सिपाही सुमित और हितेश, एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर केबी सिंह, सर्विलांस प्रभारी एसआई सुनील शर्मा समेत पंजाब पुलिस की टीम शामिल रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.