फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional squads in trains going to Ayodhya, Mathura and Kashi

Bareilly News: अयोध्या, मथुरा और काशी जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वाॅड

Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 15 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Additional squads in trains going to Ayodhya, Mathura and Kashi
बरेली। अयोध्या में रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले खुफिया एजेंसियों से मिल रहे इनपुट के मद्देनजर अयोध्या, मथुरा और काशी जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वाॅड की तैनाती की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ट्रेनों में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को मुख्य आयोजन होना है। 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इन दिनों अयोध्या जाने-आने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ने लगा है। श्रीराम मंदिर के लोकार्पण से पहले राजनीति भी गरमाई हुई है। वहीं, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी में ज्ञानवापी प्रकरण भी सुर्खियों में है। इसलिए खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट और एसपी जीआरपी ने पिछले सप्ताह ही सभी स्टेशनों से अयोध्या, मथुरा और काशी आने-जाने वाली ट्रेनों में स्क्वाॅड की तैनाती पर रिपोर्ट मांगी थी। अब इन सभी ट्रेनों में अतिरिक्त स्क्वाॅड की तैनाती की जा रही है। खासकर रात में चलने वाली ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी के इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग और गश्त के अलावा संदिग्धों की तलाश, आने-जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। सीसी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। एक स्क्वॉड में दो सिपाही आरपीएफ और दो जीआरपी के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed