Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional General Manager took stock of passenger facilities

Bareilly News: अपर महाप्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा

Sun, 12 Oct 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Additional General Manager took stock of passenger facilities
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। प्लेटफार्म एक पर आधुनिक शौचालयों व प्लेटफार्म दो, तीन और चार पर निर्माणाधीन स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट, टिकट काउंटर, पार्किंग क्षेत्र काे देखा। इस दौरान अधिकारियों को कई सुझाव दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर पहुंचे। यहां नेत्र रोग विभाग, डेंटल विभाग, ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट ऑपरेटिव रिकवरी वार्ड व सर्जिकल मेडिकल वार्ड में भर्ती रेलवे कर्मचारियों व उनके परिवारजनों से हालचाल जाना। इस मौके पर डीआरएम वीणा सिन्हा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वीके शुक्ल ने बरेली सिटी-पीलीभीत रेलखंड का विशेष निरीक्षण यान से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


- लालकुआं-बंगलूरु सबसे लोकप्रिय ट्रेन
एजीएम वीके शुक्ला ने इज्जतनगर के सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा और सभी शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए सुविधा हेतु 09 जोड़ी समर स्पेशल/मेला स्पेशल एवं 01 जोड़ी नियमित गाड़ी का संचालन किया गया है, जिनकी यात्री उपयोगिता लगभग शत-प्रतिशत रही है। 05374/05373 लालकुआं-बंगलूरु-लालकुआं सर्वाधिक लोकप्रिय ट्रेन साबित हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed