फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional General Manager inspected the arrangements

Bareilly News: अपर महाप्रबंधक ने परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 04 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Additional General Manager inspected the arrangements
इज्जतनगर मंडल के दो दिवसीय दौरे पर आए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने इज्जतनगर-काठगोदाम और रामनगर-काशीपुर-लालकुआं रेल खंडों का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान अपर एडीआरएम मनोज कुमार और अन्य अधिकारी उनके साथ रहे। उन्होंने रेल ट्रैक के रख-रखाव, साफ-सफाई और राइडिंग क्वालिटी का जायजा लिया। सिग्नलों की स्थिति, कॉशन ऑर्डर और समपारों की स्थिति भी परखी। रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काठगोदाम, काशीपुर और लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने की समीक्षा, निर्देश दिए
इज्जतनगर मंडल के दौरे पर आए प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कासगंज पहुंच कर दुर्घटना राहत ट्रेन, दुर्घटना राहत चिकित्सा यान और रोलिंग स्टॉक डिपो का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने उपकरणों की उपलब्धता, रखरखाव, कार्यप्रणाली और टाइम रिस्पांस की समीक्षा की। कर्मचारियों से बात कर विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मान्यता प्राप्त यूनियन की ओर से उठाई गई कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर शुभम कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सीडीओ शिखर दयाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed