फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UPSSSC VDO Exam nearby 60 thousand candidates will reached in bareilly

UPSSSC VDO Exam: बरेली में करीब 60 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल, जाम से बचना है तो जरूरी हो तभी घर से निकलें

Mon, 26 Jun 2023 08:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 26 Jun 2023 08:02 AM IST
सार

दोपहर 12 और शाम 5 बजे परीक्षा छूटने के दौरान ज्यादा समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी को कहीं जाना है तो परीक्षा छूटने से पहले घर से निकलना होगा। 

विज्ञापन
UPSSSC VDO Exam nearby 60 thousand candidates will reached in bareilly
रेलवे स्टेशन पर लेटे परीक्षार्थी व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए सोमवार और मंगलवार को परीक्षा है। इसमें बरेली जिले के 31 केंद्रों पर 59,939 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


अनुमान है कि दोनों दिन 30-30 हजार लोगों की अतिरिक्त भीड़ शहर में होगी। इससे दूरदराज के अलावा शहर के ही एक से दूसरे हिस्से का सफर मुश्किल होगा। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों को बहुत जरूरी होने पर ही इन दोनों दिन घर से निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए शहर में 29 और फरीदपुर में दो केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक होगी। शहर में परीक्षा केंद्र बनाए गए ज्यादातर कॉलेज घने इलाकों में हैं। ऐसे में परीक्षा छूटने पर जाम की समस्या भी पैदा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल वैन करेंगी गश्त

परीक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस के साथ रोडवेज और रेलवे ने अतिरिक्त प्रबंध किए हैं। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्रों से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की मोबाइल वैन गश्त पर रहेंगी। 

रोडवेज की 300 बसों को परीक्षार्थियों के लिए आरक्षित किया गया है। हालांकि, इससे आम यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रेनों से रोजाना 35,000 और बसों से 25,000 यात्रियों का आवागमन होता है। सोमवार और मंगलवार को परीक्षा के दौरान यह संख्या दोगुनी होने से व्यवस्थाएं बेपटरी हो सकती हैं।

शहर में लगाए गए तीन टीआई

परीक्षा के चलते शहर में तीन प्वाइंट तय कर यहां तीन टीआई की तैनाती की गई है। इसके अलावा अन्य प्वाइंट पर टीएसआई रहेंगे। प्रमुख रूप से अलखनाथ मंदिर, सौ फुटा पूर्वी, डोहरा मोड़ पर टीआई की तैनाती की गई है। श्यामगंज, नावल्टी चौराहा, सेटेलाइट, चौकी चौराहा, पटेल चौक, चौपुला, सिटी स्टेशन रोड, जंक्शन रोड आदि स्थानों पर टीएसआई की तैनाती रहेगी।

11 सेक्टर और 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए

डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने परीक्षा कराने के लिए 11 सेक्टर और 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। चार सेक्टर और चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट को रिजर्व रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। कुछ परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जहां दो-दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद कराने का आदेश दिया गया है।
 

समय से पहले निकलें

दोपहर 12 और शाम 5 बजे परीक्षा छूटने के दौरान ज्यादा समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर किसी को कहीं जाना है तो परीक्षा छूटने से पहले घर से निकलना होगा। हालांकि, शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे खोदाई और निर्माण के कई कार्यों के कारण सामान्य दिनों में भी जाम की समस्या बनी रहती है।

एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान सड़कों पर अतिरिक्त दबाव होगा। कहीं पर जाम की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए तीन टीआई लगाए गए हैं। प्रमुख प्वाइंट पर टीएसआई की तैनाती के साथ मोबाइल वैन भी गश्त करती रहेंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed