फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional coaches will be installed in many trains including Doon Express

Bareilly News: दून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Thu, 19 Oct 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 19 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be installed in many trains including Doon Express
बरेली। त्योहारी सीजन में यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। दून एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद 80 से 150 तक के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। मध्य अक्तूबर से ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। रेलवे की ओर से अब तक 10 त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समयसारिणी जारी की जा चुकी है। नियमित ट्रेनों में पहले से सीटें फुल हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 तक पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। एक-एक अतिरिक्त कोच वाली ट्रेन में 80 और दो-दो अतिरिक्त कोच वाली ट्रेनों में 150 तक के वेटिंग टिकट कंफर्म हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

जम्मूतवी-बरौनी के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन आज से
बरेली। जम्मूतवी-बरौनी के बीच एक त्योहार स्पेशल ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। 04646 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे जम्मूतवी से चलने के बाद पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर होते हुए शाम 7:21 बजे बरेली आएगी। 04645 बरौनी-जम्मूमवी एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे बरौनी से चलने के बाद हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:05 बजे बरेली आएगी। अप-डाउन में रेलवे इस ट्रेन का संचालन एक दिसंबर तक करेगा। संवाद
विज्ञापन

आनंद विहार-सहरसा के बीच एक और स्पेशल ट्रेन
बरेली। रेलवे ने आनंद विहार-सहरसा के बीच एक और त्योहार स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 22 कोच की यह ट्रेन आठ से 19 नवंबर तक अप-डाउन में चार-चार फेरे लगाएगी। 04052 आनंद विहार-सहरसा त्योहार स्पेशल आठ, 11, 14 और 17 नवंबर को आनंद विहार से रात 10:45 बजे चलने के बाद सुबह 4:27 बजे बरेली आएगी। अगले दिन तड़के 3:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। 04051 सहरसा-आनंद विहार त्योहार स्पेशल 10, 13, 16 और 19 नवंबर को सुबह सात बजे सहरसा से चलेगी। सुबह 4:28 बजे बरेली और 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed