फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional coaches will be installed in 20 trains including 18 going towards the mountains.

Bareilly News: पहाड़ की ओर जाने वाली 18 समेत 20 ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

Thu, 18 Jul 2024 07:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be installed in 20 trains including 18 going towards the mountains.
बरेली। टनकपुर रेल रूट पूरी तरह से बहाल होने के साथ टनकपुर-शक्तिनगर, टनकपुर-सिंगरौली, दिल्ली-टनकपुर और टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर तक शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण रेल रूट क्षतिग्रस्त होने से चार दिन तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा था। बाद में रेल रूट दुरुस्त कर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया। इसके अलावा रेलवे ने बरेली होते हुए पहाड़ों की ओर जाने-आने वाली 18 समेत 20 ट्रेनों की रैक में बदलाव किया है। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने बरेली होते हुए पहाड़ों की ओर जाने-जाने वाली 12035/12036 टनकपुर-दिल्ली-टनकपुर, 12587/12588 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर, 15097/15098 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर, 14612/14611 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, 15005/15006 गोरखपुर-देहरादून-गोरखपुर, 15119/15120 बनारस-देहरादून-बनारस, 5001/15002 मुजफ्फरपुर-देहरादून-मुजफ्फरपुर, 15020/15019 टनकपुर-देहरादून-टनकपुर, 15043/15044 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस समेत 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस की रैक में बदलाव किया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में सामान्य और शयनयान श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। वहीं त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली-टनकपुर और टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर तक शुरू कर दिया गया है। त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त चल रही थी। वहीं दिल्ली-टनकपुर और टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन इज्जतनगर और भोजीपुरा तक किया जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed