{"_id":"6a6a5ec0b69ec9a8000cd101","slug":"additional-coaches-will-be-attached-to-six-passenger-trains-and-four-express-trains-bareilly-news-c-4-bly1015-935440-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा और आला हजरत के उर्स को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा। इनमें छह पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 54352-51 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर, 54353-54 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर और 54075-76 बरेली-दिल्ली पैसेंजर में छह से आठ अगस्त तक अनारक्षित श्रेणी के दो-दो कोच लगाए जाएंगे। 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस में 30 जुलाई से तीन अगस्त तक और 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस में 31 जुलाई से दो अगस्त तक स्लीपर श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। उर्स के दौरान रेलवे विशेष ट्रेन का संचालन भी करेगा।
-- -- -- -- -- -
बरेली होकर कांवड़ मेला विशेष ट्रेन का संचालन आज से
बरेली। कांवड़ मेला विशेष ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। यह गाड़ी लखनऊ के आलमनगर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच 29 अगस्त तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। अनारक्षित श्रेणी की विशेष गाड़ी के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
04318 योग नगरी ऋषिकेश-आलमनगर विशेष ट्रेन ऋषिकेश से शाम सात बजे चलने के बाद रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ज्वालापुर, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए अगले दिन तड़के 5:15 बजे बरेली जंक्शन आएगी। यहां से शाहजहांपुर होते हुए दोपहर 12:35 बजे आलमनगर पहुंचेगी।
04318 आलमनगर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन आलमनगर से दोपहर 12:05 बजे चलने के बाद दोपहर 3:50 बजे बरेली जंक्शन आएगी और रात 11 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।