फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Additional buses will be operated for the PET, and the number of trips will be increased.

Bareilly News: पीईटी परीक्षा के लिए अतिरिक्त बसों का होगा संचालन, बढ़ेंगे फेरे

Mon, 19 Oct 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be operated for the PET, and the number of trips will be increased.
पीलीभीत। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर रोडवेज डिपो ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें रोजाना करीब दस हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसों के संचालन के अलावा फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बसों में यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए स्थानीय मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों का जोर रहेगा कि परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की उपलब्धता बनी रहे। इसके साथ ही प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी, ताकि जरूरत के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही चौराहों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

बरेली मार्ग पर पांच, शाहजहांपुर मार्ग पर तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी
विभागीय अफसरों के अनुसार, मौजूदा समय में बरेली मार्ग पर दस बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की बढ़ोतरी के बाद 15 बसें संचालित की जाएगी। इसके साथ ही फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं, शाहजहांपुर मार्ग पर संचालित दो बसों संचालित है। यहां पर पांच बसों का संचालन किया जाएगा। पूरनपुर मार्ग पर संचालित छह बसों के सापेक्ष दस बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed