{"_id":"69349ab9da8a75e79005dd1a","slug":"add-50-relations-and-relatives-to-ayushman-card-through-add-member-option-bareilly-news-c-4-vns1074-781187-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एड मेंबर विकल्प से आयुष्मान कार्ड में जोड़ लिए 50 रिश्ते और नातेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एड मेंबर विकल्प से आयुष्मान कार्ड में जोड़ लिए 50 रिश्ते और नातेदार
विज्ञापन
बरेली। आयुष्मान कार्ड में परिवार के सदस्यों को जोड़ने के ऑनलाइन विकल्प से एक युवक ने 50 रिश्तेदार, नातेदार जोड़ लिए। शनिवार को युवक जिला अस्पताल के आयुष्मान केंद्र पहुंचा। परिवार से इतर नाम हटाने के लिए अर्जी दी। कार्ड में 55 सदस्य देख अफसर भी चौंक गए।
भदपुरा के परशुरामपुर निवासी मोहम्मद शोएब ग्राम पंचायत सहायक है। बताया पिछले वर्ष आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में उसका नाम होने की जानकारी मिली। कार्ड बनने के बाद एड मेंबर विकल्प से ऑनलाइन ही परिवार के सदस्यों को जोड़ने की जानकारी दी गई। शोएब के मुताबिक उसने एड मेंबर विकल्प से परिवार के सदस्यों को जोड़ा। रिश्तेदार और नातेदारों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने भी अपने-अपने राशन कार्ड नंबर भेजे। जिसे उसने एड मेंबर विकल्प के जरिये देखा। क्रमवार दर्ज राशन कार्ड के सभी सदस्य उसके आयुष्मान कार्ड में जुड़ते चले गए।
दावा किया कि कार्ड में नाम जुड़ने की उसे जानकारी नहीं थी। चार दिन पूर्व आयुष्मान कार्ड पर जोड़े गए सदस्यों के सत्यापन के लिए दस्तावेज मांगे गए तो फर्जीवाड़ा की आशंका जगी। जनसेवा केंद्र पर कार्ड में दर्ज नाम देखने गया तो वहां सभी रिश्तेदार और नातेदारों के नाम जुड़े मिले।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड पर कराया था मोतियाबिंद का ऑपरेशन
शोएब ने बताया कि मां को मोतियाबिंद की शिकायत थी। अक्तूबर में कार्ड से ही निशुल्क ऑपरेशन कराया था। हालांकि, तब कार्ड में कितने सदस्य हैं, इसकी जानकारी नहीं हुई थी। कहा कि कार्ड में जोड़े गए किसी भी व्यक्ति का अभी कार्ड नहीं बना है। सिर्फ परिवार के पांच लोगों के कार्ड बनवाने हैं। शेष नाम हटवाने के लिए गुजारिश की है। सोमवार को परिजन के आधार कार्ड लेकर कार्यालय बुलाया है।
परिवार के अलावा कार्ड से हटेंगे 50 सदस्यों के नाम
सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक आयुष्मान कार्ड में परिवार के अलावा अन्य नाम जुड़ने की जानकारी मिली है। युवक ने अनजाने में एड मेंबर विकल्प के जरिए कई लोगों के नाम जुड़ने की बात कही है। परिवार के सदस्यों के अलावा अन्य सभी लोगों के नाम हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयुष्मान जिला समन्वयक अनुराग के मुताबिक कार्ड से नाम हटाने के लिए मुख्यालय को सूचना दी गई है। ब्यूरो