{"_id":"6619b3a2efd062f7d6033b24","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-make-students-pray-for-a-particular-community-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-101911-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विद्यार्थियों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विद्यार्थियों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने वालों पर होगी कार्रवाई
Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर के एक स्कूल में ईद से दो दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने के मामले में आरोप सही साबित हुए हैं। एसडीएम ने सीओ को स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं।
इस मामले की शिकायत हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम से की थी। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को बरगलाकर उनके धर्मांतरण का कुचक्र रचने का आरोप लगाया था। बच्चों से समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने के फोटो भी वायरल हो रहे हैं। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रजनीश सक्सेना और बीईओ सतीश कुमार वर्मा ने विद्यालय पहुंचकर जांच की। विद्यार्थियों के साथ परिजनों और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कराए।
जांच के दौरान विद्यार्थियों ने भी समुदाय विशेष की प्रार्थना कराने की बात कही। दोनों अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है। एसडीएम ने सीओ को मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिल गई है। स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई होगी। सीओ को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। - गोविंद मौर्य, एसडीएम