फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken against those who encroach on the river

Bareilly News: नदी पर कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 Nov 2024 03:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who encroach on the river
नवाबगंज फोटो 5 पनघैली नदी के पास भूमि की पैमाईश करते राजस्व कर्मी
नवाबगंज। नगर से सटे पनघेली नदी के सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। यहां हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राजस्वकर्मियों को निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर इस मुद्दे को उठाया था। इस बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कुरैश नगर में दबंग सरकारी भूमि के साथ ही नदी पर कब्जा करने के कार्यों में जुट गए हैं। जानकारी लगने पर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने तहसील प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर प्रधान के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत किए जाने के बाद सोमवार को एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय, सीओ हर्ष मोदी, खनन अधिकारी के साथ नदी पर पहुंचे। मंगलवार को राजस्व कर्मियों की टीम ने स्थल पर नदी के साथ ही सरकारी भूमि की पैमाइश की। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने नदी की पैमाइश के लिए राजस्व कर्मियों की टीम गठित की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed