{"_id":"684b39dab71967cf510d9435","slug":"action-started-in-the-case-of-death-of-an-old-man-due-to-treatment-by-a-quack-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1542-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से वृद्ध की मौत के मामले में कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: झोलाछाप के इलाज से वृद्ध की मौत के मामले में कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
शाही। अस्पताल में झोलाछाप के गलत इलाज से वृद्ध की मौत के दो सप्ताह बाद स्वास्थ्य विभाग जाग गया। बृहस्पतिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच करके रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
थाना क्षेत्र के मंसूर गंज गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामपाल श्रीवास्तव की एक जून की रात करीब नौ बजे लाल कुआं अड्डे पर स्थित वर्मा केयर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सही इलाज न मिलने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई थी। घटना के वक्त परिजनों के द्वारा कड़ा एतराज भी जताया गया था। पुलिस के द्वारा शव पोस्टमाॅर्टम को भेजे जाने के बाद अस्पताल संचालक व कर्मी अस्पताल के बोर्ड, फ्लेक्स उतार कर भाग गए थे । दो सप्ताह से अस्पताल की दुकान में ताला लटका रहा।
बृहस्पतिवार को सीएचसी प्रभारी डॉ. संचित शर्मा अपने अन्य कर्मियों के साथ संबंधित अस्पताल पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने वस्तु स्थिति की पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व थाना अध्यक्ष को भेज दी है। संवाद