फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action pending against 3.73 lakh duplicate voters in Bareilly

SIR: बरेली में 3.73 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं पर कार्यवाही लंबित, अब तक सिर्फ हटाए गए इतने नाम

Thu, 06 Nov 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 10:49 AM IST
सार

बरेली जिले की सभी छह तहसीलों में 3.94 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता है। इनमें अब तक केवल 1507 के नाम ही मतदाता सूची से हटाए हैं। 

विज्ञापन
Action pending against 3.73 lakh duplicate voters in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में 3.73 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं पर कार्यवाही लंबित है। राज्य निर्वाचन आयोग ने 3.94 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का जो डाटा उपलब्ध कराया था, उसमें से 21 हजार मतदाताओं पर ही काम शुरू हुआ है। 3.73 लाख यानी 94.76 प्रतिशत डुप्लीकेट मतदाताओं पर कार्यवाही लंबित। यह स्थिति तब है जब सत्यापन 24 नवंबर तक होना है।

विज्ञापन

 
जिले में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को खोजकर वोटर लिस्ट से उनके नाम हटाने का काम 14 अक्तूबर से चल रहा है। दो दिन पहले इस मामले में डीएम ने समीक्षा की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, आंवला और नवाबगंज तहसीलों में डुप्लीकेट मतदाताओं पर कोई काम नहीं किया गया। जिले की सभी छह तहसीलों ने अब तक कुल 3.94 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं में केवल 1507 के नाम मतदाता सूची से हटाए हैं। 
विज्ञापन


सर्वर दे रहा धोखा 
बीएलओ ने 17,978 डुप्लीकेट मतदाताओं पर काम किया है। इसमें से 1704 मतदाताओं का विवरण एसडीएम के लॉगिन पर लंबित है। शेष 3.73 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं पर कोई काम ही नहीं किया है। इसे लेकर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य ने कहा कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट काफी दिक्कत कर रही है। सर्वर डाउन रहने से फीडिंग का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्वाचक नामावलियों का गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हों और कोई भी अपात्र सूची में न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा। कहा कि राजनीतिक दल सहभागिता बढ़ाएं। बूथ लेवल एजेंट को नियुक्त करें। प्रत्येक बीएलए प्रतिदिन 50 फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed